लॉन्च हुए मोटो जेड और मोटो जेड प्ले, जानें कीमत!
अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी (लेनोवो ब्रांड) ने अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जेड और मोटो जेड प्ले भारत में पेश कर दी हैं। बता दें कि मोटो जेड और मोटो जेड प्ले की बिक्री 17 अक्टूबर से केवल अमेजन और फ्लिपकार्ट पर होगी। इनकी कीमत 39,999 और 24,999 रुपये रखी गई है।

मोटो जेड में 5.5 इंच क्वैड एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है, जिसके साथ 4 जीबी रैम के साथ पानी से प्रोटेक्शन की कोटिंग लगी है।
मोटो जेड में 13 मेगापिक्सल पिछला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है। इसमें 2,600 एमएएच की बैटरी लगी है। इसकी क्षमता 64 जीबी मेमोरी की है जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

मोटो जेड प्ले में 5.5 इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 2 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 3,150 एमएएच की बैटरी है जो टर्बो चार्जिग को सपोर्ट करती है।

इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications