Home
Mobile

Lenovo ने Legion 9i लैपटॉप 4.49 लाख रुपये कीमत में किया लॉन्च, जानें खासियत

Lenovo Legion 9i Features: अगर आप भी गेमिंग के शौकीन हैं और नया लैपटॉप लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल लेनोवो ने अपने यूजर्स के लिए भारत में एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्‍च किया है।

Lenovo के इस लैपटॉप Legion 9i की कीमत कंपनी ने साढ़े 4 लाख रुपये तय किया है। ऐसे में हर किसी को इस बात की उत्सुकता है कि, आखिर इस लैपटॉप में ऐसा क्या है, जो इसे इतना महंगा बनाता है। तो आइए आपको आगे इस लैपटॉप की खूबियों से रूबरू करवाते हैं।

Lenovo Legion 9i लैपटॉप 4.49 लाख रुपये कीमत में लॉन्च,जानें खूबियां

Lenovo Legion 9i की भारत में कीमत: देश में कंपनी ने अपने Lenovo Legion 9i की शुरुआती कीमत 4 लाख 49 हजार 990 रुपये रखा है। जिसे ग्राहक लेनोवो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

Lenovo Legion 9i स्पेक्स: जानकारी के अनुसार Lenovo Legion 9i में 16 इंच का मिनी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसके बेजल काफी स्लिम हैं। लेनोवो के इस लैपटॉप में आपको 3.2K रेजॉलूशन मिलेगा।

Lenovo Legion 9i लैपटॉप 4.49 लाख रुपये कीमत में लॉन्च,जानें खूबियां

इसके साथ ही इसमें स्‍मूद विजुअल्स के लिए 165Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि, कंपनी ने इसमें डॉल्‍बी विजन भी शामिल किया है।

साथ ही आपको इस लैपटॉप में इन बिल्‍ट वेबकैम मिलेगा, जो 1080p सपोर्ट करता है। इसके साथ ही ऐसा RGB बैकलिट कीबोर्ड मिलेगा, जो 8 सिरेमिक कैप्‍स हैं और इसे स्‍वैप किया जा सकता है। इसमें 2W नाहिमिक स्‍पीकर शामिल किए गए हैं।

Lenovo Legion 9i लैपटॉप 4.49 लाख रुपये कीमत में लॉन्च,जानें खूबियां

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटेल आई9 प्रोसेसर मिल रहा है। जिसे यूजर RTX 4090 16GB GDDR6 या RTX 4080 12GB GDDR6 ग्राफिक्स कार्ड के साथ सेट कर सकता है। इसके साथ ही इसमें 32GB और 64GB डुअल चैनल DDR5 रैम लगाया जा सकेगा।

इसके अलावा गेमिंग के दौरान लैपटॉप गर्म ना हो इसके लिए Lenovo Legion 9i लीजन कोल्डफ्रंट का लिक्विड कूलिंग सिस्‍टम दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 99.99WHr दी गई है।

जिसे लेकर का दावा है कि, 30 मिनट में यह 70 फीसदी तक फुल कर देता है। बता दें, चार्जर के भी आपको दो ऑप्‍शन मिल रहे हैं। ग्राहक 330W का स्लिम एडाप्टर ले सकता है या फ‍िर 140W का USB-C पावर डिलीवरी एडाप्टर इसके साथ ले सकता है। कंपनी ने इसमें कनेक्टिविटी के कई ऑप्‍शन दिए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lenovo has launched a new gaming laptop in India. Whose price in India is Rs 4.5 lakh. The company has prepared it especially for gamers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X