स्टाइलिश लिनोवो लीपैड में है पावर फुल प्रोसेसर

लिनोवो कंपनी दुनियां भर में एक जानी मानी कंपनी है जो कोई भी उत्पाद लांच करती है तो ग्राहको के बीच में एक भारी उमंग देखने को मिलती है। कंप्यूटर के बाद अब लिनोवो ने अपने कदम लीपैड रेंज के स्मार्टफोन के क्षेत्र में रखने की सोंची है।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि लिनोवो इस महीने लीपैड एस 2005 स्मार्टफोन लांच करेगा और अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अपने अन्य प्रतियोगी कंपनियों से बहुत आगे होगा। इसका आकार 81.8 x 152.1 x 9.95 एमएम और भार 198 ग्राम है। फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3.5 जिंजरब्रैड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 1.2 गीगाहर्ट के ड्यूल कोर स्कॉरपियन प्रोसेसर पर रन करता है।
साथ में फोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी रौम के साथ 32 जीबी तक मेमोरी बढाने की सुविधा भी दी हुई है। इसकी स्क्रीन 5 इंच की है जिसका 480 x 800 रेजुलूशन पिक्सल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीआरएस और एज है तथा 3 जी का सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें डाटा ट्रासंफर करने के लिए ब्लूटूथ भी दिया गया है। इसके अलावा फोटो कैपचरिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस और लिड फ्लैश कैमरा है जिसका रेजुलूशन 2560 x 1920 पिक्सल है। और सिर्फ यही नहीं इसमें 1.3 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा भी दिय हुआ है जिससे आप वीडियो कांनफ्रेसिंग कर सकते हैं।
फोन में 1680 एमएएच की लीथियम बैट्री लगी है जो काफी बेहतर टाकटाइम के साथ अच्छा स्टैडबाइ टाइम देती है। अगर आप इसकी कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको थोडा सा इंतजार करना पडेगा क्योंकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications