एलजी ने लांच किया ड्यूल सिम फोन ड्यूट

एलजी कुकीज ड्यूट में फोन की रेंज के हिसाब से 2.4 इंच का स्क्रीन साइज दिया गया है जो 320*240 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है जिससे फोन की स्क्रीन क्वालिटी काफी अच्छी है। फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है जिससे आप वीडियो रिकार्डिंग भी कर सकते हैं। ड्यूट में अन्य डिवाइस से कनेक्टीविटी के लिए यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ का ऑप्शन मौजूद है साथ ही ड्यूल सिम की मदद से यूजर दो नेटर्वक कनेक्टीविटी का लाभा उठा सकता है।
फोन में फास्ट नेवीगेशन के लिए जीपीआरएस की सुविधा दी गई है। फोन में दी गई 19 एमबी की मैमोरी में अगर आप अपना डेटा नहीं सेव कर पा रहें हैं तो मैमोरी को 4 जीबी तक एक्पेंड भी कर सकते हैं। ड्यूट में 1250 एमएएच की लीथियम बैटरी दी गई है जो 18 घंटे टॉक टाइम के साथ 500 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है जो इस रेंज का कोई फोन प्रोवाइड नहीं करता है। बाजार में एलजी कुकीज ड्यूट ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन के साथ 5,000 रूपए की आकर्षक कीमत में उपलब्ध है।
एलजी कुकीज ड्यूट के फीचरों पर एक नजर
- ड्यूल सिम स्लॉट
- वॉयरलैस लेन वाईफाई
- 2.4 इंच स्क्रीन साइज
- 2 मेगापिक्सल कैमरा, क्वार्टी कीपैड
- सोशल नेटर्वकिंग साइट
- न्यूजहंट सॉफ्टवेयर
- 4जीबी तक एक्पेंडेबल मैमोरी
- 1250 एमएएच लीथियम बैटरी
- 8 घंटे टॉक टाइम, 500 घंटे स्टैंडबॉय टाइम


Click it and Unblock the Notifications








