Home
Mobile

मात्र 7,500 में डबल स्‍क्रीन वाला डबल प्‍ले

By Super
मात्र 7,500 में डबल स्‍क्रीन वाला डबल प्‍ले
जी हॉ एक बार फिर ड्यूल स्‍क्रीन का शानदार स्‍मार्टफोन लांच होने के लिए बिल्‍कुल तैयार है और इस स्‍मार्टफोन का नाम है एलजी डबल प्‍ले या फिर इसको आप एलजी फ्ल्पि सेकेंड के नाम से भी पुकार सकते हैं ।

यह स्‍मार्टफोन 2.3 जिंजरब्रेड के ऑप्‍रेटिंग सिस्‍टम पर काम करता है। अगर आप एलजी डबल प्‍ले को पहले देखेगें तो आपको यह बिल्‍कुल साधारण सा फोन लगेगा पर जैसे ही आप इसको थोडा सा स्‍लाईड करेगें तो आप इसके अंदर की अनोखी इंजीनरिंग को देख्‍ा कर दंग रह जाएगे। क्‍योंकि यह स्‍मार्टफोन दो भागों में बॅट जाता है। इसके ऊपर की टीएफटी स्‍क्रीन का रेजूलूशन 320 x 480 पिक्‍सल है और जैसे ही आप इसको स्‍लाईड करेगे तो आप इसके नीचे दूसरी छोटी स्‍क्रीन पाएगे। दूसरी खास बात है की इसका कीपैड क्‍वैर्टी है जो आपको नोकिया इंगेज की याद दिलाएगा।

हम यहॉ‍ सिर्फ डबल स्‍क्रीन की ही बात नहीं करने वाले बल्कि इस स्‍मार्टफोन में ऐसे खास फीचर हैं जो इसे अन्‍य दूसरे स्‍मार्टफोन से अलग बनाते हैं। 99 ग्राम का एलजी डबल प्‍ले में 32 जीबी का मेमोरी सपोर्ट दिया गया है। दाम कम होने पर भी कैमरे से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 5 मेगा पिक्‍सल का लेड फ्लैश की सुविधा से लैस कैमरा दिया हुआ है। आपको जान के थोडी निराशा होगी क्‍योंकि फोन में वाई फाई नहीं है पर ब्‍लूटूथ 2.1 वजर्न वो भी ए2डीपी के साथ दिया हुआ है, जो आपकी सारी शिकाएंते दूर कर देगा। हेंडसेट में 2.0 वजर्न का माईक्रो यूएसबी की सुविधा दी गई है।

एलजी ड्यूल प्‍ले में ली ऑन की बैटरी दी गई है जो आपको अच्‍छा टॉक टाइम और स्‍टैंडबॉय टाइम देगी। सोशल नेटवर्किंग के शौकीनों के लिए फेसबुक, ट्विटर, माई स्‍पेस और प्‍लैश रीडर भी दिए हुए हैं। यह स्‍मार्टफोन अगले साल के बीच तक भारत में आ जाएगा साथ ही इसका दाम आपकी जेब पर भारी भी नहीं पडेगा क्‍योंकि यह मात्र 7,500 रु का ही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X