Home
Mobile

एलजी जल्‍द ला रहा है नया स्‍मार्टफोन

By Super
एलजी जल्‍द ला रहा है नया स्‍मार्टफोन
समार्टफोन की रेंज में कंपनिया रोज अपना एक नया मॉडल बाजार में लांच कर रहीं है अभी हाल ही में ब्‍लैकबेरी ने भारत में टार्च 9860 को लांच किया किया है वहीं सैमसंग भी बाजार में जल्‍द दो नए स्‍मार्ट फोन पेश करने वाली है। एलजी का आगामी स्‍मार्टफोन एलजी इनलाइटेन एंड्राएड बेस फोन है जिसमें स्‍मार्टफोन के सभी फीचर दिए गए है।

साइड स्‍लाइड की वजह से इसका लुक काफी कूल लगता है। बाजार में ज्‍यादातर कंपनियां अब जीएसएम की बजाए सीडीएम हैंडसेट पर ज्‍यादा ध्‍यान देने में लगी हुई है। एलजी का नया फोन में सीडीएमए नेटवर्क कनेक्‍टीविटी दी गई है जो 800/1900 और 1xई.वी डीओ सीडीएमए नेटर्वक को सपोर्ट करती है। स्‍लाइडकर हैंडसेट होने की वजह से एलजी इनलाइटेन देखने में काफी बड़ा लगता है इसका आकार 114 x 58 x 15 एमएम और भार 157 ग्राम है तो साइज के हिसाब से ठीक है।

फोन में 320 x 480 पिक्‍सल की 3.2 हाईरेज्‍यूलूशन टच स्‍क्रीन फाइन पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड कराती है इसके साथ्‍ा फोन में प्राक्‍सीमिटी सेंसर का फीचर भी है। फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए गूगल एंड्राएड का 2.3.4 वर्जन जिंरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो यूजर को ढेरो एप्‍लीकेशन एक्‍सेसे करने का विक्‍ल्‍प मुहैया कराता है।

एलजी इनलाइटेन में 3.2 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा दिया गया है जो काफी अच्‍छी पिक्‍चर क्‍वलिटी प्रोवाइड कराता है मगर कैमरे की वीडियो रिकार्डिंग उतनी दमदार नहीं है। इसके अलावा यूजर कैमरे में डिजिटल जूम, जियो टैगिंग, नाइट और माइक्रो मोड, आइएसओ कंट्रोल जैसे फीचरों का प्रयोग कर सकता है।

फोन में दिया गया मीडिया प्‍लेयर एमपी3, एएसी, डब्‍लूएमए, और वेव जैसे कुछ प्रमुख ऑडियो फार्मेट को सपोर्ट करता है, विडियो फार्मेंट में एमपीइजी4, डीआईवीएक्‍स, डब्‍लूएमवी, 3जीपी, 3जी2 जैसे प्रचलित फार्मेट हैं। फेसबुक, ट्विटर और मॉय स्‍पेस जैसी सोशल एप्‍लीकेशन को एक्‍सेस करने के लिए फोन में शार्ट आइकॉन दिए गए है जो यूजर को डायरेक्‍ट सोशल नेटर्वकिंग साइट एक्‍सेस करने की सुविधा देते हैं।

एलजी इनलाइटेन में दी गई इंटरनल मैमोरी थोड़ी कम है जो इसका एक निगेटिव प्‍वाइंट है। 150 एमबी इंटरनल मैमोरी के साथ यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड भी कर सकता है। बात करते पावर बैकप की जो किसी भी फोन का सबसे अहम हिस्‍सा होता है। फोन में दमदार पावर बैकप के लिए 1500 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है बाजार में एलजी का इनलाइटेन ब्‍लैक कलर कके साथ इस महिने के आखिरी या फिर अगले महिने तक मात्र 10,000 रूपए की अनुमनित कीमत में लांच कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X