Home
Mobile

अब एलजी के साधारण फोन में भी लीजिए टच और क्‍वा‍र्टी का मज़ा

By Super
अब एलजी के साधारण फोन में भी लीजिए टच और क्‍वा‍र्टी का मज़ा

एलजी ने हमेशा से ही अपने ग्राहकों को कम कीमत के मोबाइल में हाई क्‍वालिटी के फीचर देकर न सिर्फ खुश किया है बल्कि उनका विश्‍वास भी जीता है। इस बार फिर एलजी ने बाजार में मिड रेंज का एक और फोन रिलीज़ किया है जिसका नाम एलजी एक्‍ट्रावर्ट है।

यह फोन खास कर मध्‍यवर्ग के यूज़र्स को ध्‍यान में रख कर बनाया गया है। इस मिड रेंज के फोन क्‍वार्टी कीपैड दिया गया है जो स्‍लाइड करने पर खुलता है। इस टच स्‍क्रीन का साइज 2.8 इंच की है, जो थोडी छोटी लगेगी पर कंपनी की तरफ से इस फोन में दूसरे फोन के मुकाबले बेहतर यूज़र इंटरफेज़ है। इसकी स्‍क्रीन टीएफटी टेक्‍नॉलिजी और काफी रंगो को सपोर्ट करती है।

इसके दा्रा आप वीडियो और फोटो भी कैप्‍चर कर सकते हैं। और इस काम को करने के लिए फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि आप अपने इस्‍तमाल के हिसाब से फोन की मेमोरी को 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। इसके ब्राउजर ओपरा के दा्रा यूजर इंटरनेट सर्फ कर सकता है। जहां फोन में ब्‍लूटूथ और यूएसबी दिया है वहीं पर वाईफाई की सुविधा नदारद है।

फोन का आकार 105 x 53 x 16 एमएम और भार मात्र 122 ग्राम है। इसमें अच्‍छी बैट्री बैकअप के साथ सोशल नेटवर्किगं की सुविधा दी गई है। फिलहाल अभी इस फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्‍त हो पाई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X