Home
Mobile

म्‍यूजिक, कैमरा और स्‍टाइल सिर्फ 1,400 रुपए में

म्‍यूजिक, कैमरा और स्‍टाइल सिर्फ 1,400 रुपए में
एलजी जीएस-155, एलजी के खेमें में एक ऐसा फोन मौजूद है जो कम कीमत में आपकी सभी फोन जरूरतों को पूरा करता है। फिर वो बात चाहें बैटरी बैकप की हो, म्‍यूजिक या फिर स्‍टाइल की, एलजी जीएस-155 का बार शेप लुक इसे देखने में आकर्षक बनाता है।

फोन का भार मात्र 67 ग्राम है, मतलब इसे कैरी करना बेहद आसान है, अक्‍सर ज्‍यादा भार के कारण भीड़ भाड़ वाली जगह में फोन को निकालने में काफी दिक्‍कतें होती हैं। एलजी जीएस-155 में बढ़िया कैमरा, वायरलैस एफएम रेडियो, एमपी3 प्लेयर, यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ लगातार 15 घंटे तक म्यूजिक और एफएम रेडियो का मजा लिया जा सकता है।

कम कीमत के हैंडसेट में सबसे बड़ी दिक्‍कत होती है बैटरी बैकप की मगर एलजी GS155 में दी गई बैटरी 15 घंटे का दमदार बैटरी बैकप देती है, अगर आप ज्‍यादा ट्रैवल करते हैं तो एलजी GS155 को बार-बार चार्ज करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। मल्‍टीमीडिया फीचरों के साथ फोन में 0.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा भी लगा हुआ है।

हालाकि विजीए कैमरा की वजह से कैमरे की क्‍वालिटी ज्‍यादा अच्‍छी नहीं है मगर इसके एक अतिरिक्‍त फीचर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। अगर आपकी पॉकेट महंगे फोन को खरीदने की इजाजत नहीं देती है तो चिंता मत करिए क्‍योंकि एलजी जीएस-155 बाजार में मात्र 1,400 रुपए में उपलब्‍ध है।

एलजी GS155 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 1.5 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन 256 मिलियन कलर सपोर्ट

  • बार शेप लुक

  • 67 ग्राम भार

  • 15 घंटे का बैटरी बैकप

  • 0.3 मेगापिक्‍सल वीजीए कैमरा

  • 4x ऑप्‍टिकल जूम

  • 1 एमबी इंटरनल मैमोरी

  • 2 जीबी एक्‍पेंडेबल मैमोरी

  • माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की सुविधा

  • कीमत- 1,400 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X