ये है एलजी का शानदार मल्टीमीडिया फीचर फोन

अगर आप एक कम कीमत में एक ब्रांडेड कंपनी का फीचर फोन लेने की सोंच रहें है तो एलजी के GT350i पर भी एक नजर डाल लीजिए क्योंकि इसमें लेटेस्ट फीचरों के साथ कई मल्टीमीडिया फीचर भी दिए गए हैं।
फोन के कीपैड में दी गई बटने कर्व शेप की है जो देखने में तो आकर्षक लगती ही है साथ में फास्ट मैसेज टाइपिंग में भी मदद करती हैं। कनेक्टीविटी के लिए एलजी GT350i में वाईफाई की सुविधा भी दी गई है।
अगर आप फोन से फोटो खींचना चाहते हैं तो इसके लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। क्वार्टी की पैड के साथ फोन में 7.62 सेमि की टच स्क्रीन दी गई है, भारत में एलजी के GT350i का फीचर फोन 7,299 रुपए में उपलब्ध है।
एलजी GT350i में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- फुल टच स्क्रीन
- वाईफाई
- 2 मेगापिक्सल कैमरा
- पुश ईमेल
- क्वार्टी की पैड की सुविधा
- 140X400 टीएफटी स्क्रीन
- 42 एमबी की इंटरनल मैमोरी, 8जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
- एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, वाईफाई, एंटी थेफ्ट मोबाइल ट्रैकर
- कीमत- 7,299 रुपए
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








