एलजी का एल 80 स्मार्टफोन 17,500 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध
एलजी एल सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन एल 80 ऑनलाइन 17500 रुपए में लांच कर दिया गया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2014 में एलजी ने एल 40, एल 70 और एल 90 स्मार्टफोन शोकेस किए थे जिसमें से एल 70 ड्युल और एल 90 ड्युल भारतीय बाजार में पहले ही बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
पढ़ें: 5 एप्लीकेशन जो आपके विंडो फोन को रखेंगी सुरक्षित

एल 80 में 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर एड्रीनो 302 जीपीयू के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें ड्युल सिम सपोर्ट के साथ एक अलग से बटन ऑप्शन दिया गया है जिसकी मदद से आप एक सिम से दूसरे सिम में स्विच कर सकते हैं। दूसरी एलसीरीज डिवाइस की तरह एल 80 में भी नॉक कोड का फीचर दिया गया है जिसमें यूजर अपने हिसाब से फोन का लॉक सेट कर सकता है।
पढ़ें: लैपटॉप खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये 7 बातें

एलजी L80 ड्युल में दिए गए फीचर
5 इंच की आईपीएस स्क्रीन
800 x 400 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन
1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर स्नैपड्रैन 200 प्रोसेसर
एंड्रायड किटकैट ओएस
ड्युल सिम सपोर्ट
0.3 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल लिड लाइट सपोर्ट
1 जीबी रैम, 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ मैमोरी एक्पेंड ऑप्शन
2,540 एमएएच बैटरी


Click it and Unblock the Notifications








