एलजी बाजार में पेश करेगी नया एंड्राएड फोन

बात करते है एलजी मार्की के तकनीकी फीचरों के बारे में, सीडीएम नेटर्वक सपोर्ट के साथ फोन में 800/1900 मेगाहर्ट का ईविडो सपोर्ट दिया गया है जिससे सिंग्नल क्वलिटी अच्छी मिलती है। फास्ट एप्लीकेशन एक्सेस के लिए फोन में 512 एमबी रैम के साथ 2 जीबी रोम सपोर्ट दिया गया है। 1000 मेगाहर्ट स्पीड के टेक्सास इंस्ट्रूमेंट सिंगल कोर ओएमपी 3630 प्रोसेसर अन्य एंड्राएड फोन के मुकाबले तेज प्रोसेसिंग स्पीड प्रोवाइड करता है। मूवी और वीडियो का मजा लेने के लिए फोन में 4 इंच का टीएफटी डिस्पले दिया गया है जिसकी टच सेंस क्वालिटी काफी फाइन है।
1500 एमएएच की बैटरी के बावजूद फोन का बैटरी बैकप काफी कम है जिसकी वजह से 5.5 घंटे का टॉकटाइम मिलता है जा काफी कम है। मार्की में गूगल का एंड्राएड वी2.3.4 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो एंड्राएड बाजार की ढेर सारी एप्लीकेशन को डाउनलोडिंग की सुविधा देता है। कैमरे की बात करें तो एलजी के मार्की में लिड फ्लैश लाइट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा इनबिल्ड है, वीडियो कालिंग करने के 2 मेगापिक्सन का रियर कैमरा भी दिया गया है।
कैमरे की वीडियो रिकार्डिंग आपको थोड़ा निराश्ा कर सकती है हालाकि कैमरे से खींचीं गई पिक्सर की क्वलिटी काफी फाइन है। इसके अलावा फोन की मैमारी को 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते है जिसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रो एसडीएचसी और ट्रांस फ्लैश कार्ड की सुविधा दी गई है।
एंड्राएड फोन है तो जाहिर सी बात है फोन में वाईफाई और ब्लूटूथ के साथ सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन, ट्विटर, पिकासा और यू ट्यूब जैसे फीचर दिए गए है। आप सोंच रहें होगें अगर फोन में इतने फीचर दिए गए है तो इसकी कीमत काफी अधिक होगी जो हम आप को बता दें एलजी के मार्की की बाजार में अनुमानित कीमत 9,000 रूपए के करीब होगी।
एलजी एलएस855 मार्की के फीचर एक नजर में
- 4 इंच का टीएफटी डिस्प्ले
- एंड्राएड वी2.3.4 जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम
- 32 जीबी तक एक्पेंडेबल मैमारी
- वाईफाई, ब्लूटूथ
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रो एसडीएचसी और ट्रांस फ्लैश कार्ड की सुविधा
- 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा


Click it and Unblock the Notifications








