एलजी ने लॉन्च किए 5 नए स्मार्टफोन, एंड्रायड नौगट के अलावा और भी है खास
एलजी ने अपने 5 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें एंड्रायड नौगट के अलावा और भी कई खास फीचर्स हैं।
सीईएस 2017 से पहले एलजी ने अपनी नई के सीरीज़ के 4 नए स्मार्टफोन और एक स्टाइलस 3 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के अनुसार एलजी के3, के4, के8, के10 और स्टाइलस 3 सभी स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट को और मजबूत करते हैं। कंपनी ने बताया है की यह स्मार्टफोन सीईएस 2017 इवेंट में पेश किए जाएंगे।

एलजी के अनुसार सभी के सीरीज़ स्मार्टफोन और स्टाइलस 3 में बेहतर फीचर्स दिए गए हैं। जिनमें 120 डिग्री वाइड एंगल फ्रंट कैमरा लेंस और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कंपनी ने अपने इन सभी स्मार्टफोन को ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए बनाया है।
एलजी के10
एलजी के10 स्मार्टफोन में 5.30 इंच एचडी स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। फोन में 1.5GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। इसकी रैम 2जीबी की है, जबकि इसकी इंटरनल मेमोरी 16 जीबी की है। मेमोरी कार्ड की मदद से स्टोरेज 2 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
कैमरा और बैटरी
इसके कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 28000mAh रिमूवेबल बैटरी है। इस फोन में आपको ब्लैक, टाइटन और गोल्ड रंग मिल जाएंगे।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
एल के3
एल के3 स्मार्टफोन में 4.5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। यह 1.1GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम 8909 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 1 जीबी की रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे मैमोरी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है।
कैमरा और बैटरी
एलजी के3 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2100mAh बैटरी दी है। यह फोन मैटेलिक टाइटन और पिंक गोल्ड रंग में मिलेगा।
एल के4
एलजी के इस स्मार्टफोन में 5 इंच डिस्प्ले है, जो की पिक्सल डेंसिटी 196पीपीआई के साथ आती है। इसमें 1.1GHz क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम 8909 प्रोसेसर के साथ इसमें 1जीबी रैम है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है, जिसे मैमोरी कार्ड से 32जीबी तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा और बैटरी
एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह फोन 2500mAh बैटरी के साथ आता है। फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको टाइटन और ब्लैक दो रंग मिलेंगे।
एलजी के8
एलजी के8 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी स्क्रीन है। फोन में 1.4 GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 एमएसएम8917 प्रोसेसर है और इसकी रैम 1.5 जीबी की है। 16जीबी इंटरनल मैमोरी वाला यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक मैमोरी बढ़ा सकता है।
कैमरा और बैटरी
इसमें 13मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन 7.0नौगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2500mAh रिमूवेबल बैटरी है। इसमें सिल्वर, टाइटन, डार्क ब्लू और गोल्ड रंग होंगे।
एलजी स्टाइलस 3
5.7 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ इस फोन की पिक्सल डेंसिटी 258पीपीआई है। इसमें 1.5GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसकी रैम 3जीबी की है। यह 16जीबी इनबिल्ट मैमोरी के साथ आता है। मैमोरी को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
अन्य फीचर्स
इस फोन में 3200mAh बैटरी है और यह एंड्रायड 7.0 नौगट पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी LTE सपोर्ट है। इसके साथ आता है स्टाइलस पेन। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।


Click it and Unblock the Notifications








