Home
Mobile

एलजी ने लांच किया 19,900 रुपए में ऑप्‍टिमस एल7 स्‍मार्टफोन

एलजी ने लांच किया 19,900 रुपए में ऑप्‍टिमस एल7 स्‍मार्टफोन

फीचर

फोन में 4.3 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है जो 800x480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है। 1गीगाहर्ट के प्रोसेसर से लैस एलजी ऑप्‍टिमस एल7 में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड भी किया जा सकता है। कनेक्‍टिविटी ऑप्‍शन पर नजर डालें तो एलजी का एल7 आपको पसंद आएगा। एलजी 7 में 3जी, वाईफाई, ब्‍लूटूथ के साथ जीपीएस की मदद से आप आसानी से इंटरनेट से कनेक्‍ट हो सकते हैं।

फोन के बैक पैनल में 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जिसमें लिड लाइट सपोर्ट मौजूद है, मतलब कम रोशनी में भी आप बेहतर फोटो खींच सकते हैं। अगर आप अपने दोस्‍तों से वीडियो कालिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए फ्रंट में वीजीए कैमरा दिया गया है। कंपनी के अनुसार एलजी 7 को एक बार फुल चार्ज करने पर 6 घंटे का टॉक टाइम और 25 दिन का स्‍टैंड बॉय टाइम मिलता है। एलजी ऑप्‍टिमस 7 को कंपनी ने भारतीय बाजार में 19,900 रुपए में लांच किया है। जो इसके फीचरों को देखते हुए वाजिब कीमत कही जा सकती है।

एलजी ऑप्‍टिमस एल7 में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 4.0 आईस्‍क्रीम सैंडविच ओएस

  • प्री लोडेड लाइव टीवी

  • 4.3 इंच की टच स्‍क्रीन

  • 800x480 स्‍क्रीन रेज्‍यूलूशन सपोर्ट

  • 1गीगाहर्ट प्रोसेसर

  • 512 एमबी रैम

  • 4 जीबी इंटरनल मैमोरी

  • 5 मेगापिक्‍सल का कैमरा

  • फ्रंट वीजीए कैमरा

  • 6 घंटे का टॉक टाइम, 25 दिनों का स्‍टैंड बॉय टाइम

  • कीमत- 19,900 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X