Home
Mobile

एलजी लांच करेगा नया ड्यूल कोर फोन

By Super
एलजी लांच करेगा नया ड्यूल कोर फोन
एंड्राएड फोन की रेस में नोकिया, सैमसंग और एचटीसी जैसी दिग्‍गज कंपनियों के फोन मैदान में है। इलेक्‍ट्रानिक एप्‍लाइसेंस की दिग्‍गज कंपनी एलजी ने एलयू 6200 के नाम से नया फोन इस रेस में उतारा है। एलजी के एलयू 6200 में वह सभी फीचर दिए गए हैं जो स्‍मार्टफोन में यूजर चाहते है। 123 ग्राम

वजन के साथ यह फोन काफी हल्‍का है जिससे इसे कैरी करने में आसानी रहती है। मूवी और वीडियो देखने के लिए 4.5 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन दी गई है जो 720 X 1280 रेज्‍यूलूशन के साथ्‍ा 16 एमएम कलर सपोर्ट करती है। अगर देखा जाए तो यह सभी फीचर हर स्‍मार्ट फोन में दिए गए है मगर एलजी के एलयू 6200 में ऑटो रोटेट, ऑटो टर्न ऑफ के लिए प्राक्‍सीमिटी सेंसर के जैसे नए फीचर भी मौजूद है। फोन में दिया गया मैमोरी स्‍पेस अच्‍छा है।

डेटा सेव करने के लिए एलजी के नए फोन में 1 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक एक्‍पेंडेबल मैमोरी ऑप्‍शन दी गई है जिसे यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकता है। एलजी एलयू 6200 हैंडसेट में फास्‍ट नेट सर्फिंग के लिए ऐज तकनीकी से लैस जीपीआरएस की सुविधा दी गई है। फोन में वाईफाई और 3.0 वर्जन का ब्‍लूटूथ दिया गया है डेटा ट्रासफंरिंग स्‍पीड काफी तेज है।

वीडियो कालिंग के लिए एलजी के एलयू में दमदार दो कैमरे दिए गए है जिसमें रियर कैमरा तो कमाल है, 8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरे के साथ वीडियो कालिंग के लिए 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे चैटिंग के दौरान पिक्‍चर क्‍वलिटी काफी फाइन मिलती है। परफार्मेंस के मामले में एलजी के नये फोन से सैमसंग और सोनी के स्‍मार्टफोनों को कड़ी टक्‍कर मिलेगी।

स्‍कार्पियन ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ एलयू में 220 जीपीयू का क्‍वॉलकॉम स्‍नेपड्रैगन चिपसेट दिया गया है जिससे एक साथ कई एप्‍लीकेशन खोलने पर फोन के हैंग होने का कोई डर नहीं रहता है। इसके अलावा फोन में डिजिटल कंपास, एडीएमआई पोर्ट, डाक्‍यूमेंट व्‍यूवर और मल्‍टीफारर्मेट जैसे कई फीचर दिए गए हैं। कंपनी ने फिलहाल अपने नए फोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एलजी एलयू 6200 के फीचरों पर एक नजर

  • 4.5 इंच की एलसीडी स्‍क्रीन
  • 8 मेगापिक्‍सल रियर कैमरा, 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा
  • क्‍वॉलकॉम स्‍नेपड्रैगन चिपसेट,
  • 3.0 वर्जन का ब्‍लूटूथ, वाईफाई
  • 1 जीबी रैम के साथ 32 जीबी तक एक्‍पेंडेबल मैमोरी

.

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X