महिलाओं के लिए एलजी ला रहा है खास फोन मारक्यू

स्क्रीन ऑटो रोटेट के लिए प्राक्सीमिटी सेंसर दिया गया है जिसकी मदद से फोन की स्क्रीन पोजीशन के अनुसार ऑटो एडजेस्ट हो जाती है। अगर आप सोंच रहें है फोन खास तौर से महिलाओं के लिए डिजायन किया गया है तो तकनीकी रूप से इसमें कम फीचर दिए गए होगें तो ऐसा कुछ नही है। मारक्यू में अच्छी इनबिल्ड मैमोरी के साथ माइक्रो एसडी कार्ड और माइक्रोएसडीएच कार्ड की मदद से 32 जीबी तक मैमोरी एक्पेंडे भी कर सकते हैं।
अन्य फीचरों में जीपीएस, नेवीगेशन और लोकेशन बेस कई सर्विसें फोन में दी गईं हैं। अगर आप फोन को किसी दूसरी डिवाइस से कनेक्ट करना चाहती हैं तो 3.0 वर्जन के ब्लूटूथ के अलावा मारक्यू में वाईफाई और यूएसबी पोर्ट का ऑप्शन मौजूद है। बिना इंटरनेट ब्राउजिंग के कोई भी फोन अधूरा है मारक्यू में एचटीएमएल सपोर्ट के साथ फ्लैश सपोर्ट भी दिया गया है जो नेट सर्फिंग के दौरान सभी तरह की साइट फोन में आराम से खुल जातीं है। अगर आप सोशन नेटवर्किंग साइट को एक्सेस करना चाहते है तो मारक्यू में फेसबुक, टि्वटर और पिकासा के शार्टकट एप्लीकेशन पहले से इंस्टाल है।
इसके अलावा इस फोन की डिजाइन रशेल जोय ने डिजाइन की है जो अपने आप में एक बड़ ब्रांड हैं। कंपनी बाजर में मारक्यू को एक स्टाइलिश फोन के रूप में जल्द बाजार में पेश करेगी तब तक आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
एलजी मारक्यू के फीचरों पर एक नजर
कैंडीबार शेप
4 इंच की टीएफटी स्क्रीन
480 x 800 पिक्सल स्क्रीन रेज्यूलूशन
5 मेगापिक्सल कैमरा, ऑटो फोकस, लाइट सेंसर
प्राक्सीमिटी सेंसर
32 जीबी तक एक्पेंडेबल मैमोरी
3.0 वर्जन ब्लूटूथ, वाइफाई
फेसबुक, टि्वटर और पिकासा एक्सेंस
5.50 घंटे टॉक टाइम


Click it and Unblock the Notifications








