एलजी नाइट्रो और स्पेक्ट्रम में जानिए क्या है खास

कभी कभी गैजेट के दीवानों के लिए यह तयं करना मुश्किल हो जाता है कि वह एक ही कंपनी के दो मोबाइलों में से कौन सा मोबाइल चुनें। हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि हालही में एलजी ने भी दो मोबाइल लांच किए हैं जिनके नाम हैं नाइट्रो और स्पेक्ट्रम। चलिए जानते हैं कि दोनों मोबाइलों में आखिर क्या है खास।
अगर बात करें नाइट्रो की तो इसका आकार 133.9 x 67.8 x 10.4 एमएम और भार 127 ग्राम है। इसकी स्क्रीन का साइज 4.5 इंच है जिसका रेजूलूशन 720 x 1280 पिक्सल है। साथ ही इसमें 16 जीबी की मेमोरी दी हुई है जिसको आप 32 जीबी तक आराम से माइक्रो एसडी कार्ड से बढा सकते हैं। इसमें 1 जीबी की रैम के साथ 4 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दी हुई है। यह फोन 2.3.5 जिंजरब्रैड के ओएस पर रन करता है जिसे 1.5 ड्यूल कोर स्कॉरपियन प्रोसेसर अच्छा पावर प्रोवाइड करता है।
अगर बात करें एलजी स्पेक्ट्रम की तो इसकी एलसीडी स्क्रीन का साइज 4.5 इंच और स्क्रीन रेजूलूशन 720 x 1280 पिक्सल है। इसका माइक्रो एसडी कार्ड 16 जीबी को सपोर्ट करने के साथ 32 जीबी तक बढाया भी जा सकता है। फोन में 1 जीबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी हुई है। यह फोन एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड के ओएस पर रन करता है जिसमें अच्छी परफारमेंस के लिए 1.5 गीगा हर्ज का ड्यूल कोर स्कॉरपियन प्रोसेसर लगा हुआ है।
एलजी नाइट्रो और स्पेक्ट्रम में एक ही तरह का ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट लगा हुआ है जो कि एंड्रिनो 220 है। दोनों फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाइफाइ, ब्लूटूथ और 3 जी और 4 जी के नेटवर्क को सपोट करने की सुविधा दी हुई है। फिलहाल अभी दोनों ही फोनों के दाम की घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








