एलजी ने लांच किया ड्यूल कोर फोन ऑप्टीमस ईएक्स

ऑप्टीमस ईएक्स में 4 इंच की मल्टीटच स्टाइलिश स्क्रीन दी गई है जो 800 X 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। फोन का लूक एलजी ऑप्टीमस के पिछले लुक से काफी स्लिम और शानदार है साथ ही कैरी करने में भी पहले के मुकाबले यह काफी हल्का है। फोन में 1.2 गीगा हर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर दिया गया है जो इसे शानदार पारफार्मेंस प्रोवाइड करता है।
ऑप्टीमस का ईएक्स एंड्राएड के 2.3 जिंजरब्रेड प्लेटफार्म में रन करता है जो आजकल ज्यादातर फोन में कंपनियां दे रही हैं। 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से फोन की विडियो और फोटो कैपचरिंग क्वालिटी अच्छी है जो आपको जरूर पसंद आएगी। इसके आलवा एफएम, ब्लूटूथ, वाईफाई, ऑडियो और वीडियो प्लेयर जैसे स्मार्टफोन फीचर नए एलजी ऑप्टीमस में दिए गए हैं।
हैंडसेट में फास्ट सोशल नेटर्वकिंग साइटों को एक्सेस के लिए कई शार्टकट आइकॉन मौजूद है। कंपनी ने एलजी ऑप्टीमस ईएक्स की कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की है मगर जल्द ही इसकी नए फोन की कीमत आधिकारिक रूप से जारी कर दी जाएगी।
एलजी ऑप्टीमस ईएक्स के फीचरों पर एक नजर
- मॉडल: एलजी ऑप्टीमस ईएक्स
- डिस्प्ले: 4 इंच की मल्टीटच स्टाइलिश स्क्रीन
- रेज्यूलूशन: 800 X 480
- आपरेटिंग सिस्टम : एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रेड
- प्रोसेसर: 1.2 गीगाहर्ट का ड्यूलकोर प्रोसेसर
- कैमरा: 5 मेगापिक्सल रियर
- कनेक्टीविटी: वाईफाई, ब्लूटूथ
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications