क्या खास है एलजी के लेटेस्ट ऑप्टिमस जी स्मार्टफोन में
एलजी ने कुछ दिनों पहले मुम्बई में एक इवेंट के दौरान एलजी ऑप्टिमस जी जैलीबीन स्मार्टफोन लांच किया जिसमें ढेर सारी खूबियों के साथ 13 साथ ही इसके कैमरे में वॉयस कमांड का फीचर है यानी आप बोलकर फोटो कैपचरिंग कर सकते हैं। एलजी इससे पहले एलजी ऑप्टिमस वू नाम का फैबलेट बाजार में लांच कर चुका है। लेकिन सैमसंग और एचटीसी के स्मार्टफोनों के बीच एलजी का नया ऑप्टिमस जी उपभोक्ताओं को कितना पसंद आएगा ये तो वक्त ही बताएगा। तब तक आईए नजर डालते हैं ऑप्टिमस वू में दिए गए फीचरों पर,

स्क्रीन
फोन में 4.7 इंच की स्क्रीन दी गई है कंपनी के अनुसार फोन में दी गई स्क्रीन आईफोन और सैमसंग गैलेक्सी से ज्यादा बेहतर व्यू प्रोवाइड करती है। स्क्रीन में प्रयोग किया गया पैनल ट्रू एचडी आईपीएस यानी 720 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा
वू में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है वॉयस कंट्रोल ऑप्शन मौजूद है यानी आप बोलकर पिक्चर शूट कर सकते हैं। इसके अलावा ऑप्टिमस जी से फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग की जा सकती है। इसके अलावा पैनोरमा, फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग जैसे दूसरे फीचर दिए गए हैं।
इंटरनल मैमोरी
एलजी ऑप्टिमस जी में 32 जीबी इंटरनल मैमोरी सपोर्ट दिया गया है, एक ओर जहां सभी मैन्यूफैक्चर एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट दे रहें वहीं एल ली के ऑप्टिमस जी में दिया गया 32 जीबी इंटरनल मैमोरी स्लॉट एक बेहतर विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








