Home
Mobile

काफी कुछ एक जैसा है एलजी ऑप्‍टिमस हब और एचटीसी विविड में

By Super

काफी कुछ एक जैसा है एलजी ऑप्‍टिमस हब और एचटीसी विविड में
एलजी ऑप्‍टिमस हब उन कई स्‍मार्टफोनों में से एक है जो आज भी ग्राहकों दा्रा काफी पंसद किए जा रहे हैं। अगर देखा जाए तो इस स्‍मार्टफोन की तुल्‍ना केवल एक ही स्‍मार्टफोन से की जा सकती है और वो है, एचटीसी का विविड हैंडसेट।

एलजी ऑप्‍टिमस हब और एचटीसी विविड दोनों ही कैंडी बार के फोन हैं। जिसमें कई चीज़े एक जैसी हैं,‍ जिसमें से स्‍क्रीन की बात करें तो दोनों में टच स्‍क्रीन शामिल है। जहां ऑप्‍टिमस का आकार 113.4 x 60.8 x 11.4 एमएम और भार 123 ग्राम है तो एचटीसी विविड का आकार 129 x 67 x 11 एमएम और भार 177 ग्राम है।

डिस्‍पले में एलजी की स्‍क्रीन थोडी छोटी है यानि की केवल 3.5 इंच है और विविड की स्‍क्रीन 4.5 इंच है। एचटीसी का रेजूलूशन 540 x 960 पिक्‍सल जबकि एलजी का रेजूलूशन 320 x 480 पिक्‍सल है। यानि की एचटीसी आपको ज्‍यादा अच्‍छी और बेहतर किस्‍म की बडी और हाई क्‍लीयरिटी का डिस्‍पले देगा।

अगर कैमरे की बात करें तो एलजी में 5 मेगापिक्‍सल विध ऑटो फोकस और एचटीसी में दो कैमरे जिसमें एक 8 मेगापिक्‍सल और दूसरा 1.3 मेगापिक्‍सल का कैमरा शामिल है। दानों फोन में फेस डिटेक्‍शन और जीओ टैगिंग का ऑप्‍शन है।

एलजी ऑप्‍टिमस हब में सिंगल कोर 800 मेगा हर्ज वी 6 प्रोसेसर और एचटीसी में 1200 हर्ज का ड्यूल कोर क्‍वाल्‍कम प्रोसेसर लगा हुआ है। जहां एलजी में 150 एमबी का स्‍टोरेज स्‍पेस दिया है वहीं पर विविड में 16000 एमबी का बिल्‍ड इन स्‍टोरेज का स्‍पेस दिया गया है। दोनों फोन में आप माईक्रो एस डी कार्ड स्‍लाम्‍ट प्रयोग कर के 32 जीबी तक मेमोरी बढा सकते हैं। बैट्री के मामले में एचटीसी ज्‍यादा बेहतर है। एलजी में लीथियम की 1500 एमएएच और एचटीसी में 1620 एमएएच तक सपोर्ट करने वाली शानदार बैट्री दी गई है।

दोनों ही फोन में एंड्रायड 2.3 जिंजरब्रैड वर्जन का ऑपरेटिगं सिस्‍टम दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो एलजी ऑप्‍टिमस की कीमत लगभग 13,000 रु और एचटीसी की कीमत लगभग इसी के आस पास ही होने की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X