Home
Mobile

एलजी ऑप्‍टिमस एल सीरीज स्‍मार्टफोन में दिया गया है न्‍यू "क्‍विक मैमो फीचर"

एलजी ऑप्‍टिमस एल सीरीज स्‍मार्टफोन में दिया गया है न्‍यू

कोरियन मैन्‍यूफैक्‍चर एलजी ने अपने सभी एलसीरीज स्‍मार्टफोन में नया क्‍विक मैमो का फीचर पेश किया है। कंपनी क्‍विक मैमो का फीचर सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्‍शन के तहत दे रही है। क्‍विक मैमो फीचर की मदद से यूजर फोन में आसानी से स्‍क्रीन शॉट ले सकता है। एक तरह से एलजी का क्‍विक मैमो फीचर सैमसंग गैलेक्‍सी नोट में दिए गए एसपेन की तरह ही काम करता है।

यूजर अपनी उंगलियों से स्‍क्रीन में कुछ भी बना सकता है, अक्‍सर फोन करते समय अगर हमें कोई नंबर या फिर जरूरी जानकारी लिखनी होती है तो उसके लिए हमें अचानक पेन या फिर दूसरी चीजों की जरूरत पड़ती है लेकिन एलजी ऑप्‍टिसम एल सीरीज के स्‍मार्टफोन में दिए गए क्‍विक मैमो फीचर की मदद से आप कालिंग के दौरान कभी भी स्‍क्रीन में कुछ भी लिखकर सेव कर सकते हैं।

साथ ही जो भी कंटेट आप सेव करेंगे उसे चाहें तो जीमेल, ब्‍लूटूथ या फिर पिकासा के द्वारा शेयर कर सकते हैं। क्‍विक मैमो का नया फीचर एलजी ऑप्‍टिमस के एल3 (L3), एल5 (L5) और एल7 (L7) हैंडसेटों में उपलब्‍ध है।

पढ़ें: एलजी ने भारतीय बाजार में लांच किए चार नए ऑप्टिमस एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन

क्‍विक मैमो फीचर की खूबियां

  • स्‍क्रीन में कुछ भी सलेक्‍ट करने की सुविधा

  • अपनी पसंद के अनुसर पेन कलर सलेक्‍ट करने की सुविधा

  • मैमो को आसानी से इरेज करने की सुविधा

  • सेब मैमो को ब्‍लूटूथ, जीमेल, गूगल प्‍लस, पिकासा में शेयर करने का ऑप्‍शन

  • वेबपेज स्‍क्रीनशॉट लेने की सुविधा

  • कॉलिंग के दौरान स्‍क्रीन में लिखने की सुविधा

देखें वीडियो कैसें है एलजी के नए ऑप्‍टिसम 7 सीरीज स्‍मार्टफोन

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X