इतने कम दामों में मिल रहा है एलजी एल 3 ड्युल सिम फोन

पिछले महिने एलजी ने एल सीरीज के तहत तीन एंड्रॉएड फोन लांच किए थे, ऑप्टिसम एल सीरीज के तीनों मॉडलों में से एक मॉडल में ड्युल सिम की सुविधा मौजूद थी। जो अब ऑनलाइन शापिंग साइट फ्लिपकार्ट में 8,299 रुपए में उपलब्ध है। बाजार में 10,000 रुपए की रेंज में मौजूद स्मार्टफोन में दिए गए फीचर और ऑप्टिमस एल3 ड्युल सिम में दिए गए फीचरों में ज्यादा अंतर नहीं है।
सिंगल कोर 800 मेगाहर्ट प्रोसेसर से लैस एलजी ड्युल में 3.2 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले दिया गया है जो 240×320 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है। साथ में 384 एमबी की रैम, 1जीबी इंटरनल मैमोरी और 32 जीबी मैमोरी एक्पेंड करने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की सुविधा मौजूद है।
कैमरें में नजर डालें तो फोन में 3.2 मेगापिक्सल का कैमरा, ड्युल सिम कैपेबिल्टी के साथ 1,500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है जो इंटरनेट प्रयोग करने के दौरान ज्यादा बैटरी बैकप देती है। वैसे इसी रेंज में बाजार में मौजूद दूसरे हैंडसेटों पर नजर डालें तो जी फाइव A86, आईबॉल एंडी, स्पाइस स्टेलर, सैमसंग गैलेक्सी वाई प्रो ड्यूस उपलब्ध है लेकिन कुछ फीचरों के मामले में एलजी का एलजी ड्युल ज्यादा बेहतर है।


Click it and Unblock the Notifications








