एलजी जल्द लांच करेगा ड्यूल सिम फोन

एलजी ने मध्य वर्गीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक ड्यूल सिम वाला ऑप्टिमस लिंक फोन निकाला है, जो अभी यूरोप और रुस में प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही यह खूबसूरत बार फोन भारतीय बाजार में भी दस्तक दे देगा। चलिए डालते हैं एक नजर इसके फीचरों पर भी ।
यह बार फोन उठाने में काफी हल्का है जिसके टीएफटी टच स्क्रीन का साइज 3.2 इंच है और रेजूलूशन 320 x 480 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन में प्रोक्समिटी सेसंर और एसेलेरोमीटर भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.15 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस कैमरे से आप 24 एफपीएस की स्पीड से वीडियो रिकार्ड कर सकते हैं।
फोन में 800 मेगाहर्ज का क्वाल्कम प्रोसेसर दिया है जिसके साथ एंड्राएड 2.3.3 जिंजरब्रैड का ओएस लगा हुआ है। इसके अलावा इसमें 512 एमबी रैम और 32 जीबी की एक्सपैंडेबल मेमोरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस सपोर्ट भी दिया गया है।
फोन में 1500 एमएएच की लीऑन बैट्री है जो 4 घंटे का टॉकटाइम और 100 घंटे का स्टैंडबाई टाइम देगी। इसके अलावा फोन में मीडिया प्लेयर दिया गया है जो हर तरह की फाइलों को आराम से चला सकता है। इसमें आप पीडीएफ और एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट को देख सकते हैं। फिलहाल इस फोन के रेंज 10,000 से 14,000 रु के बीच में आने की संभावना है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications