Home
Mobile

एलजी ऑप्‍टिमस एलटीई और एचटीसी थंडरबोल्‍ट में है कॉटे की टक्‍कर

By Super
एलजी ऑप्‍टिमस एलटीई और एचटीसी थंडरबोल्‍ट में है कॉटे की टक्‍कर
एलजी ऑप्‍टिमस एलटीई और एचटीसी थंडरबोल्‍ट दोनों ही स्‍मार्टफोन ने अपनी पहचान दुनियॉ के हर कोने-कोने में बना रखी है। यह फोन एड्रांएड 2.2 फ्रोयो ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करने वाले बेहतरीन फोन हैं। जिनमें यूजर फ्रेंडली एप्‍स हैं। एचटीसी ऐसा पहला फोन है जिसमें 4जी एलटीई स्‍पीड है।

दोनों ही फोन में 4.3 इंच के 800x480 डिस्‍प्‍ले रेजुलूशन के साथ आते हैं। फोन प्रोक्‍सिमिटी सेंसर और एसेलेरोमीटर से लैस है। पर एचटीसी में लाईट सेंसर और एलजी में गाएरो सेंसर का इस्‍तमाल है। एचटीसी स्‍मार्टफोन में 1 गीगा हर्ज का क्‍वाल्‍कम एमएसएम स्‍नैप ड्रैगन का प्रोसेसर लगा हुआ है। वहीं एलजी आप्‍टिमस 512 एमबी डूयल रैम का यूज करता है। वैसे तो फोन में 8 जीबी की मेमोरी दी हुई है पर आप चाहें तो इसकी मेमोरी को अपनी जरुरत के हिसाब से 32 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

एचटीसी थडंरबोल्‍ट में फ्रंट में 8 मेगा पिक्‍सल का कैमरा लगा हुआ है। जिसमें डूअल लैड फ्लैश, ऑटो जूम और डिजिटल जूम की सुविधा है। वहीं पर एलजी आप्‍टिमस 3डी में 5 मेगा पिक्‍सल में ही लैड फ्लैश और ऑटो फोकस टेक्‍नालिजी दी हुई है। साउंड के मामले में एचटीसी एलजी को पीछे छोडने में कामियाब है क्‍योंकि इसमें डॉल्‍बी डिजिटल टेक्‍नॉलिजी का प्रयोग किया गया है। ब्‍लूटूथ और वाईफाई का कनैक्‍शन दोनों ही फोनों में है। जीपीएस नेविगेशन टेक्‍नॉलिजी को दानों ही सपोर्ट करते हैं।

दोनों ही फोन 2जी/3जी और 4जी टेक्‍नॉलिजी को सपोर्ट करते हैं। इन फोन की खासियत है कि इनमें एड्रंएड मार्केट से जरुरी एप्‍स डाउनलोड हो सकती हैं। एचटीसी में केवल फेसबुक ही चल सकता है वहीं ऑप्टिमस में आप ट्विटर और माई स्‍पेस का भी मजा ले सकते हैं। दोनों में पासवर्ड आप्‍शन भी है। फिल्‍हाल एचटीसी थंडरबोल्‍ट की कीमत अभी पता नहीं चल सकी है पर एलजी आप्‍टिमस 3डी की कीमत 37, 000 रु है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X