अब एलजी ऑप्टिमस में भी होगा जिंजरब्रैड ओएस

एलजी ने शुरुआत में अपने ऑप्टिमस सीरीज़ के मॉडलों में एंड्राएड प्लेटफार्म का इस्तमाल करना उचित समझा था। साथ ही इसने इस रेंत के ऐसे कई शानदार मोबाइल बाजार में निकाले थे जो लोगों द्ारा अभी भी पंसद किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि अब एलजी अपने ऑप्टिमस रेंज के फोन में जल्द से जल्द एंड्राएड जिंजरब्रैड के ओएस को अपग्रेड करने जा रही है। यह एंड्रएड का 2.3 वर्जन होगा जो ऑप्टिमस ब्लैक, एलजी ऑप्टिमस 3 डी और एलजी ऑप्टिमस 2 एक्स डिवाइसों में इस्तमाल किया जाएगा।
हांलाकि यह बडी ही अजीब बात है की एलजी तब अपने प्रडक्ट में अपग्रेडेशन की बात कर रही है, जब पूरी दुनियां की कंपनियां अपने फोन को एंड्रएड 4.0 वर्जन यानी आईस्क्रीम सैंडविच के ओएस से अपग्रेड कर चुकी है तो एंड्राएड वर्जन 2.3 के पैक में कई बेहतरीन फीचर हैं। इसकी ऑन स्क्रीन कीबोर्ड में काफी तेजी के साथ टाइपिंग की सुविधा है। किसी भी कंटेंट को कॉपी और पेस्ट करने का फीचर तो लाजवाब है।
इसका यूज़र इंटरफेज में कलर स्कीम का भी अच्छा ऑशन है जिसके दा्रा आप अपने फोन की स्क्रीन का कलर बैलेंस कर सकते हैं। साथ इसका जबरदस्त पावर मेनेजमेंट फोन को ज्यादा देर तक चलाने में मदद करेगा। इसके साथ ही आप एक साथ कई एप्लेकेशन को एक साथ खोल कर यूज़ कर सकते हैं और जब मन करे तो उसे बीच में ही बंद कर सकते हैं। इसके डाउनलोड मैनेजर से फाइलें आसानी से डाउनलोड हो सकती हैं।
सबसे पहले 2 एक्स में ही इस वर्जन के अपग्रेडेशन की बात सामने आ रही है। यह काम पहली नवमंबर तक किया जाएगा पर साथ ही आपको यह भी बता दें की यह पहले यूरोप में तब फिर दूसरे देशों में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हर फोन के अपग्रेडेशन की तिथी को कंपनी अपनी वेबसाईट पर देगी।


Click it and Unblock the Notifications