Home
Mobile

एलजी ऑप्‍टीमस नेट और सोनी एक्‍पीरिया मिनी प्रो में बेहतर कौन?

By Super
एलजी ऑप्‍टीमस नेट और सोनी एक्‍पीरिया मिनी प्रो में बेहतर कौन?
अभी ज्‍यादा समय नहीं बीता होगा जब मोबाइल बाजार में दो बड़ी कंपनियों के फोनों ने धूम मचा दी थी। एलजी के ऑप्‍टीमस नेट और सोनी का एक्‍पीरिया मिनी प्रो ने अपने फीचरों की वजह से बाजार में अपनी एक पहचान बना ली है। दोनों फोन में स्‍टाइल का फीचरों का ध्‍यान रखा गया है अगर आपको को दोनों में किसी एक फोन का चुनाव करना हो तो शायद आप कंफ्यूज हो जाएंगे कौन सा फोन ज्‍यादा बेहतर है मगर हम आपकी परेशानी थोड़ा कम कर देते है, आप अपनी जरूरत के हिसाब से फोन के फीचरों को देखकर अपनी पसंद का फोन ले सकते हैं।

एलजी ऑप्‍टीमस नेट की 3.2 इंच की एचवीजीए स्‍क्रीन में आप सोशल नेटवर्किंग साइट का अलग अनुभव ले सकते हैं, फोन की स्‍क्रीन का टच भी काफी स्‍मूद वर्क करता है। वहीं सोनी एक्‍पीरिया मिनी में 2.55 इंच की टच स्‍क्रीन दी गई है एलजी ऑप्‍टीमस के मुकाबले काफी छोटी है। दोनों स्‍मार्टफोन एंड्राएड के 2.3 वर्जन पर वर्क करते हैं। फोन में आप एंड्राएड मार्केट के द्वारा ढेर सारी एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। अगर मैमोरी बैकप की बात करें तो सोनी के मुकाबले एलजी का फोन ज्‍यादा डेटा सेव करता है। एलजी ऑटीमस में 32 जीबी तक मैमोरी सर्पोट दिया गया है जबकि सोनी एक्‍पीरिया में केवल 16 जीबी तक मैमोरी बढ़ा सकते हैं।

अगर आप कोई भी स्‍मार्टफोन खरीदते हैं तो फोन में दिए गए कैमरे की क्‍वलिटी भी काफी मायने रखती है। वैसे तो कंपनियों के स्‍मार्टफोन में कैमरे की सुविधा दी गई है मगर सोनी एक्‍पीरियों में 5 मेगापिक्‍सल कैमरा इनबिल्‍ड है जो एलजी ऑप्‍टीमस के 3.15 मेगापिक्‍सल कैमरे के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर पिक्‍चर क्‍वालिटी प्रोवाइड करता है।

एलजी और सोनी दोनों फोन निर्माताओं ने अपने स्‍मार्टफोन में बैटरी बैकप का खास ध्‍यान रखा है। इसके अलावा कुछ ऐसे फीचर भी है जो दोनों स्‍मार्टफोन में दिए गए है। जैसे ब्‍लूटूथ, वाईफाई, ऑडियो और वीडियो प्‍लेयर। फीचरों अलावा फोन की कीमत भी मायने रखती है। वैसे तो बाजार में फोन की कीमत जगह के हिसाब से कम ज्‍यादा होती रहती है, वैसे एलजी ऑप्‍टीमस बाजार में 10,000 रूपए की कीमत में उपलब्‍ध है वहीं सोनी का एक्‍पीरिया मिनी भी लगभग इतनी ही कीमत में उपलब्‍ध है।

एलजी ऑप्‍टीमस नेट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X