Home
Mobile

बेहतर फीचर वाले नोकिया 500 और एलजी ऑप्‍टिमस प्रो

By Super

बेहतर फीचर वाले नोकिया 500 और एलजी ऑप्‍टिमस प्रो
नोकिया और एलजी जैसी कंपनियों ने स्‍मार्टफोन के क्षेत्र में काफी तरक्‍की की है जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दोनों में काफी कडा मुकाबला हो सकता है। जहां नोकिया 500 सिंबियन बेली ओएस का प्रयोगा करता है वहीं पर एलजी ऑप्‍टिमस प्रो में एंड्राएड 2.3 जिंजरब्रैड ओएस लगा हुआ है।

नोकिया 500 का साइज 111.3 x 53.8 x 14.1 एमएम और ऑप्‍टिमस प्रो 119.5 x 59.7 x12.9 एमएम का है। जबकि नोकिया का भार एलजी से काफी कम है। अगर डिस्‍पले की बात करें तो एलजी का डिस्‍पले साइज 2.8 इंच के साथ 240 x 320 पिक्‍सल रेजूलूशन है और नोकिया 3.2 इंच के साथ 360 x 640 पिक्‍सल रेजूलूशन के साथ टच स्‍क्रीन है। अगर कैमरे की बात की जाए तो नोकिया में 5 मेगापिक्‍सल और 2592 x 1944 पिक्‍सल रेजूलूशन है जबकि एलजी में 3 पिक्‍सल के कैमरे में 2048 x 1536 पिक्‍सल रेजूलूशन है।

नोकिया फोन में 1110 एमएएच की लंबी चलने वाली बैट्री दी गई जो 5 घंटे का टॉकटाइम और 455 घंटे का स्‍टैंडबाइ देगी। एलजी प्रो में 1500 एमएएच की लीथियम बैट्री आपको 13.5 घंटे टॉकटाइम के साथ 852 घंटे का स्‍टैंडबाई टाइम देगी। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्‍लूटूथ, यूएसबी कनेक्‍टिविटी दी गई है। दोनों ही फोन ऑडियो-वीडियो फॉरमैट जैसे एमपी 3, एमपीईजी 4 और एएएसी + को सपोर्ट करते हैं।

नोकिया में 1 गीगाहर्ज का प्रोसेसर दिया है तो वहीं पर एलजी में 800 मेगाहर्ज का प्रोसेसर दिया गया है। दोनों ही फोनों की कीमत 10,000 रु के आस पास है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X