दुनियां का पहला पोर्टरेट डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है एलजी ऑप्टीमस प्रो

फोन में अच्छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.3 का जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो 800 मेगाहर्ट के प्रोसेसर पर रन करता है। फोन में 1500 एमएएच की लीऑन बैटरी दी गई है, जो 13.5 घंटे टॉक टाइम के साथ 852 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है जो इस रेंज का कोई फोन प्रोवाइड नहीं करता है।
फ्रंट में केवल एक 3.15 मेगापिक्सल का कैमरा जिसका रेजूलूशन 640x480 पिक्सल है। फोन 2 जी और 3 जी को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसमें आपको जीपीआरएस, ऐज, ब्लूटूथ और 2.0 यूएसबी पोर्ट की कनैक्टिविटी दी गई है। इसका लेटेस्ट वाईफार्इ ज्यादा बिजली खाए तेजी से डाटा ट्रांसफर करने में मदद करेगा।
एपी 3 और वीडीयो प्लेयर के साथ आपको इसमें एफएम रेडियो, गेम्स और मल्टीमीडिया सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में अच्छे स्पीकर भी हैं जो उम्दा क्वालिटी का साउंड देते हैं। हर स्मार्टफोन की तरह इसमें भी सोशल नेटवर्किंग का आप्शन अवेलबल है। फेसबुक, माइक्रो ब्लॉगिंग, ट्विटर और पिकासा इसमें बडी आसानी के साथ ओपेन हो जाएंगे। इसकी 156 एमबी की मेमोरी को आप माइक्रो एसडी कार्ड के द्ारा 32 जीबी तक बढा भी सकते हैं। फोन में 2 जीबी की माइक्रो एसडी कार्ड पहले से ही दिया हुआ है। फोन का दाम हर किसी के बजट पर खरा उतरता है क्योंकि इसकी कीमत मात्र 10,000 रु है।


Click it and Unblock the Notifications