एलजी ऑप्टिमस वीयू स्मार्टफोन क्यों खरीदें?

साइज कोई मायने नहीं रखता ये कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है सैमसंग का गैलेक्सी नोट जो पहला ऐसा स्मार्टफोन था जिसमें 5.3 इंच की स्क्रीन दी गई थी जिससे इसका साइज देखने में काफी बड़ा लगता है लेकिन फिर भी लोगों को ये काफी पसंद आया है। ऐसा ही कुछ खासियत एलजी के वीयू में भी है जो बड़ा तो नहीं हां साइज में छोटा जरूर है लेकिन इसका साइज ही इसे अलग बनाता है।
2012 में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान एलजी वीयू स्मार्टफोन एनाउंस किया गया था। देखने में आकर्षक वीयू स्मार्टफोन यह दूसरे स्मार्टफोन से थोड़ा छोटा जरूर है मगर इसके फीचर आपको पसंद आएंगे।
वीयू एंड्रॉएड फोन की सबसे खास बात है इसमें दिए गए कुछ फीचर जैसे फोन में 4.0 एंड्रायड का लेटेस्ट वर्जन तो दिया ही गया है साथ में फोन के साइड में क्विक क्लिप बटन दी गई है जिसे क्लिक करते ही फोन की स्क्रीन में जो भी इमेज या फिर कंटेंट मौजूद होगा वह सेव हो जाएगा। यूजर चाहे तो उसे शेयर भी कर सकता है। ऑप्टिमस वीयू की स्क्रीन में फास्ट स्वाइपिंग रिस्पांस दिया गया है।देखें: एलजी ऑप्टिमस वीयू वीडियो
फोन में दी गई 5 इंच की आईपीएस स्क्रीन 1024×768 पिक्सल रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है जो ब्रिलियंट व्यू दिखाती है। फोन के वेट की बात करें तो साइज में कम होने की वजह से इसका वेट 168 ग्राम है। फोटो कैपचरिंग करने के लिए वीयू में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, साथ में 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
एलजी ऑप्टिमस वीयू स्मार्टफोन में दिए गए फीचर
- 3जी नेटर्वक सपोर्ट
- 168 ग्राम भार
- 5 इंच फोन की स्क्रीन
- 768 x 1024 रेज्यूलूशन सपोर्ट
- 32 जीबी मैमोरी सपोर्ट
- माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
- 1जीबी रैम
- ड्युल कोर 1.5 गीगाहर्ट क्वॉलकॉम MSM8660 स्नैपड्रैगन
- एड्रिनो 220 जीपीयू
- 8 मेगापिक्सल कैमरा
- 3264x2448 पिक्सल
- लिड फ्लैश, जियो टैगिग, फेस डिटेक्शन, 1.3 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा
- 2080 एमएएच लियॉन बैटरी
- कीमत- 34,500 रुपए


Click it and Unblock the Notifications








