Home
Mobile

एलजी पराडा और एचटीसी टाइटन में कौन सा लेगें आप

By Super

एलजी पराडा के 2 और एचटीसी टाइटन दोनों ही बेजोड स्‍मार्टफोन हैं जिनका आपस में बहुत कडा मुकाबला हो सकता है। दोनों ही फोन देखने में आकर्षक होने के साथ ही टेक्‍नॉलिजी और फीचर में भी बेहतरीन हैं।

जहां एचटीसी टाइटन का आकार 131.5 x 70.7 x 9.9 एमएम और भार 160 ग्राम है वहीं पर एलजी पराडा केवल 8.8 एमएम का ही है जो इसको काफी स्‍लिम लुक देता है। एचटीसी में एलसीडी टच स्‍क्रीन डिस्‍पले है जिसका साइज 4.7 इंच और रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। वहीं पर एलजी पराडा की स्‍क्रीन साइज 4.3 इंच और रेजूलूशन 480 x 800 पिक्‍सल है। इसका मतलब एलजी में ज्‍यादा बेहतर रेजूलूशन क्‍वालिटी है।

दोनों बार फोनों में ड्यूल कैमरे दिए हुए हैं जिसमें से एक कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है जिसमें 3264 x 2448 पिक्‍सल की क्‍लीयरिटी से पिक्‍चर खीचीं जा सकती है। फोन में फ्लैश दिया हुआ है जिससे आप अंधेरे में भी पिक्‍चर खीच सकते हैं। इसके अलावा इनमें 1.3 पिक्‍सल का अन्‍य कैमरा भी दिया है।

एलजी पराडा और एचटीसी टाइटन में कौन सा लेगें आप

एचटीसी टाइटन में 1.5 गीगा हर्ज का स्‍कॉरपियन प्रोसेसर के साथ क्‍वाल्‍कम एमएसएम 8255 चिपसेट लगा हुआ है। पर फिलहाल एलजी पराडा के प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्‍त हो पाई है। एचटीसी में 16 जीबी की इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है जबकि इसमें 512 एमबी की सिस्‍टम मेमोरी दी गई है। अगर बात करें एलजी पराडा कि तो इसमें भी 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी है पर आप इसको अपनी सुविधा के अनुसार 32 जीबी और भी बढा सकते हैं।

एचटीसी में बेहतर कार्य करने के लिए विडों का मैंगो 7.5 ओएस लगा हुआ है ज‍बकी एलजी में एंड्राएड जिंजरब्रैड का ओएस है। दोनों ही फोन में लीथियम आयन बैट्री लगी हुई है। जो काफी अच्‍छा पावर मैनेजमेंट करती है। फोन में कनेक्‍टिविटी के लिए दोनों फोन में वाईफाई और ब्‍लूटूथ दिया हुआ है। फिलहाल भारत में इन दोनों फोन की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X