Home
Mobile

शानदार फोन है एलजी का पराडा के 2

By Super
शानदार फोन है एलजी का पराडा के 2
आने वाले महिनों में एलजी कुछ नए एंड्राएड फोन लांच करने का विचार बना रही है जल्‍द ही बाजार में एंड्राएड फोन की नई रेंज एलजी पेश करेगी। जिनमें से एलजी पराडा के 2 सबसे अधिक चर्चा में है। नाम से ही पता चलता है कि यह कितना शानदार फोन होगा।

एलजी पराडा के 2 में 4.3 इंच की क्रिस्‍टल क्लियर टच स्क्रिन दी गई है जो साफ पिक्‍चर व्‍यू देती है। बड़ी स्‍क्रीन साइज की वजह से हाई डेफिनेशन वीडियो और पिक्‍चर आसानी से देखे जा सकते है। कैमरे की बात करें तो एल जी के पराडा में पावरफुल 8 मेगा पिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो इसे अन्‍य फोनों की तुलना में अलग करता है। अगर वीडियो रिकार्डिंग क्‍वालिटी की बात की जाए तो इसका जवाब नहीं साथ में लिड लाइट भी दी गई है जिससे आप रात में भी क्रिस्‍टल क्लियर पिक्‍चर खींच सकते हैं।

पराडा में इंटरटेमेंट और मल्‍टीमीडिया के कई फीचर दिए गए है जिनके साथ आप एच263 और एच264 की तरह कई हाई डेफिनेशन ऑडियो और वीडियो फार्मेट में रिकार्डिंग भी कर सकते है। ऑडियो कि लिए एफएम के साथ 3.5 एम एम का हेडफोन और स्‍पीकर जैक दिया गया है। कनेक्‍टीविटी के लिए एलजी के पराडा में वाईफाई, ब्‍लूटूथ, यूएसबी पीसी sync और कई साफ्टवेयर दिए गए है। 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी के अलावा माइक्रो एसडी स्‍लॉट दिया है जिससे इसकी मैमोरी और बढाई जा सकती है।

एंड्राएड जिंजरब्रेड आपरेटिंग सिस्‍टम के 2.3.4 वर्जन पर पराडा उमदा परफार्मेंस देता है। हालाकि इस फोन की कीमत अभी तय नहीं की गई है। मगर इसके फीचर और बनावट को देखकर इसके काफी ज्‍यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X