Home
Mobile

एलजी जी6 मिनी यानी एलजी क्यू6 11 जुलाई को होगा लॉन्च

By Agrahi

इस हफ्ते की शुरुआत में टिपस्टर ईवान ब्लास ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि एलजी जी6 मिनी एलजी Q6 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन की लॉन्च के लिए इवेंट के इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। यह फोन 11 जुलाई को लॉन्च होगा।

एलजी जी6 मिनी यानी एलजी क्यू6 11 जुलाई को होगा लॉन्च

कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एलजी जी6 का मिनी वैरिएंट है। एलजी क्यू6 अगले हफ्ते पोलैंड में पेश किया जाएगा। फिलहाल फोन के ग्लोबल लॉन्च के बारे में कुछ कहा नहीं गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी कुछ जानकारियां सामने आइ हैं।

एलजी का यह स्मार्टफोन 5.4 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ यानी कि कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 की तरह होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर और 3जीबी रैम के साथ आएगा।

एलजी जी6 मिनी यानी एलजी क्यू6 13 मेगापिक्सल के के सिंगल रियर कैमरा के साथ आएगा। जबकि एलजी जी6 में 4जीबी रैम और डूअल कैमरा दिया गया है।
हालाँकि यह सभी एलजी के नए फोन के लीक हुए स्पेसिफिकेशन हैं, फोन के लॉन्च पर ही इसके स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में सही जानकारी मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
LG Q6 aka LG G6 Mini to be unveiled on July 11. Read more detail about this phone, all in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X