Home
Mobile

एलजी T310i वाईफाई बजट फोन

एलजी T310i वाईफाई बजट फोन

भारत में कम कीमत हैंडसेट की मांग हमेशा रही है जब भारत में मोबाइल फोन का चलन शुरू हुआ था तभी से हैंडसेट कंपनियों के बीच फीचर और कीमत को लेकर जंग शुरू हो गई थी जो आज भी चल रही हैं। आज हम बात करेंगे एलजी के एक बजट स्‍मार्टफोन की जिसमें वे सभी फीचर दिए गए हैं जो एक स्‍मार्टफोन में होने चाहिए।

LG T310i में बार शेप डिजाइन के साथ 2.8 इंच की टीएफटी टच स्‍क्रीन दी गई है। फोन का कुल भार 86.5 ग्राम है जिसकी वजह से इसे कैरी करना बेहद आसान है। फोन के होम पेज में फेसबुक, ट्विटर, मॉय स्‍पेस, ऑरकुट, के अलावा ओपेरा मिनी 5 ब्रांउजर दिया गया है जिसकी मदद से आप पीसी वेबसाइट भी फोन में आसानी से ओपेन कर सकते हैं।

फोन में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जिसमें 2 एक्‍स जूम की सुविधा है, मतलब दूर की तस्‍वीरों को भी 2 एक्‍स जूम कर आप आसानी से खींच सकते हैं। कैमरे द्वारा खींची गई तस्‍वीरें 1600 x 1200 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती हैं।

फोन के मल्‍टीमीडिया फीचरों को देखे तो इसमें दिया गया प्‍लेयर, वेव, एमपी3, ई एएसी और एमपी4 फार्मेट को सपोर्ट करता है। फोन के साइड में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। इतने ढेर सारे फीचरों से लैस होने के बावजूद एलजी T310i हैंडसेट 4750 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

एलजी T310i में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 2 मेगापिक्‍सल कैमरा

  • 2.8 इंच टीएफटी स्‍क्रीन

  • एफएम रेडियो

  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ

  • 4 जीबी एक्‍पेंडेबल स्‍टोरी

  • 1600 x 1200 कैमरा रेज्‍यूलूशन

  • 3.5 एमएम का ऑडियो जैक

  • कीमत-  4750 रुपए

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X