बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुए LG Tone Free T90S इयरफोन, जानें कीमत
LG ने टोन फ्री वायरलेस इयरफोन की रेंज में विस्तार करते हुए LG Tone Free T90S को मार्केट में पेश कर दिया है। साउथ कोरियन ब्रांड का यह नया LG Tone Free T90S ऑडियो डिवाइस प्रीमियम फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इस इयरफोन में कंफर्ट और हाइजीन पर पूरा फोकस किया है। इसके साथ ही यह ऑडियो डिवाइस नॉयज कैंसलेशन और बेहतर साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं।
LG Tone Free T90S के स्पेसिफिकेशंस
LG Tone Free T90S में कंफर्टेबल फिट के लिए मेडिकल-ग्रेड हाइपोएलर्जेनिक सॉफ्ट ईयर जैल के साथ इन-ईयर एर्गोनोमिक डिजाइन जोड़ा गया है। बता दें कि यह डिजाइन साउथ कोरिया की POSTECH एर्गोनोमिक डिजाइन टेक्नोलॉजी लैब द्वारा सपोर्टेड है। TWS इयरफोन एक स्टोरेज केस में आते हैं, जिसमें एक इनबिल्ट यूवी लाइट होती है, जो कि कथित तौर पर 99.99% बैक्टीरिया को खत्म कर देती है।

यह ऑडयो डिवाइस IPX4-रेटिंग के साथ आते हैं और खुद को यह पानी से सुरक्षित रखते हैं। LG Tone Free T90S प्योर ग्राफीन ड्राइवर से भरपूर है। इनमें यूजर्स के सिर की मूवमेंट के आधार पर लगातार 3D इमर्सिव ऑडियो देने के लिए डॉल्बी हेड ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। स्टूडियो-लेवल ऑडियो क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट भी है।
इसके अलावा इन इयरफोन में डॉल्बी वर्चुअलाइजर फीचर भी दिया गया है, जो कि स्पेटियल डाइमेंशनलिटी का विस्तार करता है और ऑप्टिमाइजर नेचुरल और लाउड डिसट्रेक्शन फ्री साउंड प्रदान करता है। Tone Free T90S एडेप्टिव ANC के साथ लॉन्च किया गया है। इन इयरबड्स में कॉल पर क्लियर आवाज आ सके, इसके लिए वॉयस पिकअप यूनिट के साथ 3 इनबिल्ट माइक्रोफोन भी जोड़े गए हैं। इन इयरफोन को मेरिडियव ऑडियो के साझेदारी में बनाया गया है।

LG Tone Free T90S के फीचर्स
इन इयरफोन में प्राइवेट कंवर्सेशन के लिए व्हिस्पर मोड दिया गया है, जो कि लिस्टनिंग मोड यूजर्स को अपने एंबिएंट की जानकारी देता है। इसी के साथ इनमें एक कंवर्सेशन मोड भी है, जो व्यक्ति की आवाज को बढ़ाता है। इन इयरफोन को अधिकतम 5 डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं इसे दो एक बार में डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है।
बैटरी: ये इयरफोन 9 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं और केस के साथ बैटरी लाइफ 36 घंटे तक हो जाती है। LG Tone Free T90S को नॉन-ब्लूटूथ डिवाइस से भी जोड़ा जा सकता है, क्योंकि केस में 3.5मिमी जैक है और यह ट्रांसमीटर के तौर पर काम करता है।

कीमत: LG Tone Free T90S को लगभग 18,030 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।
कलर: ये इयरफोन दो कलर ऑप्शन Black और White में खरीदे जा सकेंगे। वहीं ये इयरफोन इस महीने के अंत तक खरीद के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








