LG vs Oppo vs Vivo: तीनों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में सबसे बेहतर कौन...?
भारत के स्मार्टफोन मार्केट में कई कंपनियां अपने-अपने नए और बेहतर टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन रोजाना लॉन्च कर रहे हैं। भारत के बढ़ती स्मार्टफोन मार्केट और लोगों में स्मार्टफोन के बढ़ते जा रहे क्रेज को देखते हुए देशी और विदेशी स्मार्टफोन कंपनियां नए-नए टेक्नोलॉजी के स्मार्टफोन अलग-अलग कीमतों में पेश कर रही है।

कम कीमत वाले स्मार्टफोन से लेकर मिडरेंज स्मार्टफोन और महंगे प्रीमियम स्मार्टफोन भी भारत में पसंद किए जा रहे हैं। आज हम ऐसे ही कुछ महंगे स्मार्टफोन की चर्चा और तुलना करेंगे। हाल ही में LG कंपनी ने अपना एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की विशेषताओं के साथ इस फोन के रेंज वाले ओप्पो और वीवो के एक-एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन से तुलना करेंगे। आइए शुरू करते हैं।
LG V40 ThinQ
LG का मौजूदा फ्लैगशिप V40 ThinQ भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। V40 ThinQ को 49,990 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। हैंडसेट में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी गई है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया के जरिए एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। ग्राहक V40 ThinQ को ग्रे और ब्लू कलर वेरियंट में खरीद सकते हैं।
ऑफर्स की बात करें तो लॉन्च ऑफर के चलते कंपनी ग्राहकों को V40 ThinQ खरीदने पर HDFC credit और debit cards से पेमेंट करने पर 10% डिस्काउंट दे रही है। साथ ही वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, एक्सट्रा एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी यूजर्स को दी जा रही है। LG V40 ThinQ के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG G7+ ThinQ की तरह इसमें भी बूमबॉक्स स्पीकर दिए गए हैं।
स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 Oreo पर चलता है। हैंडसेट में 6.4-इंच Quad HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं, डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC के साथ 6जीबी रैम और 64जीबी /128जीबी स्टोरेज दी गई है। हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में कुल पांच कैमरे दिए गए हैं। जिसमें से 3 कैमरा बैक पर दिया गया है। जिसमें 12-मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा f/1.5 अपर्चर के साथ, 16-मेगापिक्सल सुपर वाइड-एंगल 107-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/1.9 अपर्चर है। 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा f/2.4 अपर्चर और 45-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल कैमरा f/1.9 अपर्चर और 5-मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ है। साथ ही LG V40 ThinQ में 3,300mAh की बैटरी दी गई है जो वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo Find X
अगर इस स्मार्टफोन को सुपर स्मार्टफोन कहा जाए तो कुछ गलत नही होगा। Oppo Find X स्मार्टफोन में आपको शानदार डिजाइन, टॉप ऑफ द लाइन हार्डवेयर, डुअल कैमरा के साथ-साथ और भी कई स्मार्ट फीचर एक साथ ही मिलते हैं। Find X स्मार्टफोन की कीमत 58,990 रुपये तय की गई है, लेकिन आप इसे 3 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से प्रीमियम प्राइज पर पा सकते हैं, तो चलिए
जब आप पिक्चर क्लिक करने के लिए फोन को कैमरे की कमांड देंगे तो कैमरा अपने-आप बाहर आकर पिक्चर क्लिक करने के बाद दोबारा अंदर चले जाएगा। इसके अलावा इस फोन में फेस अनलोक फीचर भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह 3डी फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है, जो कि आईफोन X जैसा है। Oppo Find X में 6.4 इंच का एमोलेड सैमसंग मेड पैनल होगा, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आया है, जिसमें 93.8 फीसदी आपको स्क्रीन मिलेगी।
इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। ड्यूल कैमरा की मदद से आप डीएसएलआर की तरह bokeh इफेक्ट वाली तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। कैमरे में 5x lossless जूम दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 25 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो कि AI के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का डुअल लेंस रियर कैमरा है जो AI फीचर से लैस है।
इसकी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजर की वजह से कैमरा क्वलिटी शानदार होने की उम्मीद की जा रही है। इसका कैमरा एक इमेज को कैप्चर करने के लिए 24 मिलियन फोटोसेंसेटिव यूनिट का यूज़ करता है। इसके कैमरा को विभिन्न दृश्यों को पता लगाने के लिए इसमें 'मशीन लर्निंग' एल्गोरिदम का सिस्टम भी दिया हुआ है। जिससे आपकी इमेज हर क्वालिटी में शानदार आएगी। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में एआई फेस ब्यूटी, एआई एचडीआर, स्लो-मोशन, लाइव फोटो, पोर्ट्रेट बोके और कई अन्य उपयोगी कैमरा फ़ंक्शन भी होंगे।
Vivo Nex
Vivo NEX स्मार्टफोन की कीमत 44,990 रुपए है। हालांकि इस फोन के साथ अमेजन की ओर से एक्सचेंज में 5,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Amazon Prime Day सेल के दौरान वीवो नेक्स प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध रहा था। इसके अतिरिक्त बिना ब्याज वाले ईएमआई और इसके अलावा जियो की तरफ से डेटा ऑफर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कैशबैक भी दिया जाएगा। चीन में इस फोन के दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया था जो Nex A और Nex S थे।
इंडिया में आज वीवो नेक्स एस जिसे वीवो नेक्स भी कहते हैं, उसे लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन बिना बेज़ल वाली स्क्रीन, 91.24 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर वीवो नेक्स में एक अनोखी सेंसिंग तकनीक है। जो ऑप्टिक्स के सिद्धांतों पर काम करती है। इसका एक उदाहरण हमने हाल ही में वीवो एक्स 21 में भी देखा था। इस स्मार्टफोन में और भी बहुत सारे फीचर्स हैं। इस स्मार्टफोन में एक भव्य AMOLED डिस्प्ले हैं जिसमें सभी बेहतरीन खूबियां शामिल है। इस फोन के डिस्प्ले से यूजर्स को पूरे स्मार्टफोन के स्क्रीन पर डिवाइस को यूज़ करने का मौका मिलेगा। इस फोन का डिस्प्ले 19.3:9 एस्पेक्ट रेशियो वाला है।
जिससे फोन का बॉडी सामान्य 5.68-इंच फोन के रूप में कॉम्पैक्ट बनता है। इस बेजल रहित स्मार्टफोन में फुलव्यू का शानदार डिजाइन है। यह वाकई में वीवो के लिए एक उपलब्धि है। वीवो नेक्स में काफी स्लिम बेजल है। जिसके टॉप पर 2.16 मिमी और नीचे 5.08 मिमी और प्रत्येक साइड पर 1.71 मिली बॉडी साइज है। जिसकी वजह से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.24% है। इस फोन के इयरपीस, फिंगरप्रिंट स्कैनर और फ्रंट-फेस कैमरा एज-टू-एज अमोलेड स्क्रीन के नीचे रहता है। प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी डिस्प्ले के नीचे छिपा रहता है। इसे एक आईसी के साथ नियंत्रित किया जाता है। इस स्मार्टफोन का डुअल लेंस रियर कैमरा है जो AI फीचर से लैस है।
हम वीवो नेक्स के कैमरे से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। वीवो के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो 12+5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। इसकी ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजर की वजह से कैमरा क्वलिटी शानदार होने की उम्मीद की जा रही है। इसका कैमरा एक इमेज को कैप्चर करने के लिए 24 मिलियन फोटोसेंसेटिव यूनिट का यूज़ करता है। इसके कैमरा को विभिन्न दृश्यों को पता लगाने के लिए इसमें 'मशीन लर्निंग' एल्गोरिदम का सिस्टम भी दिया हुआ है। जिससे आपकी इमेज हर क्वालिटी में शानदार आएगी। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में एआई फेस ब्यूटी, एआई एचडीआर, स्लो-मोशन, लाइव फोटो, पोर्ट्रेट बोके और कई अन्य उपयोगी कैमरा फ़ंक्शन भी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








