Home
Mobile

एलजी ने लांच किया स्‍मार्टफोन सा दिखने वाला साधारण फोन

एलजी ने लांच किया स्‍मार्टफोन सा दिखने वाला साधारण फोन


एलजी के हैंडसेट जब भी लांच होते हैं उनमें जरुर कोई न कोई नई बात या फिर अच्‍छे फीचरर्स होते हैं। इस साल एलजी ने जो आखिरी फोन लांच किया है उसका नाम एलजी एक्‍स 350 है। यह स्‍मार्टफोन न हो कर एक साधारण हैडसेट है जो एक क्‍लासी लुक के साथ आता है।

यह एक ड्यूल सिम फोन है जो जीएसएम नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसकी स्‍क्रीन 2.3 इंच और 320 x 240 पिक्‍सल है। इसकी क्‍वर्टी कीबोर्ड खासतौर पर उन लोगों के लिए काम आएगी जो लोग मैसेजिंग ज्‍यादा करते हैं। इसमें 43 इंटरनल मेमोरी के अलावा 8 जीबी की एक्‍सपैंडेबल मेमोरी दी हुई है। फोटो कैपचरिंग के लिए 2 मेगापिक्‍सल कैमरा जिसका रेजुलूशन 1600 x 1200 पिक्‍सल है।

कनेक्‍टिविटी के लिए जीपीआरएस, ब्‍लूटूथ और माइक्रो यूएसबी की सुविधा दी हुई है। फोन में 150 0 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 5 घंटे 15 मिनट टॉक टाइम के साथ 555 घंटे का स्‍टैंडबॉय टाइम देती है। अब तक तो आप समझ ही गए होगें कि यह फोन उनके लिए है जो अपना हैंडसेट केवल बात करने के लिए यूज़ करते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X