Home
Mobile

बेस्‍ट फ्रंट फ्लैश वाले एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की लिस्ट

By Shiwani Raturi

आजकल लोगों में स्‍मार्टफोन का क्रेज काफी बढ़ गया है। ऐसे में कोई भी स्‍मार्टफोन लेते समय उसकी स्‍पेसिफीकेशन के साथ कैमरा काफी मायने रखता है। हम हमेशा यही चाहते हैं कि हमें कम पैसों में अच्‍छे कैमरे वाला मोबाइल मिल जाए। जाहिर सी बात है हमारी सेल्‍फी, फोन के कैमरा क्‍वालिटी पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अब कई एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन्‍स मार्केट में मौजूद हैं जिनमें फ्रंट फैश भी है।

बेस्‍ट फ्रंट फ्लैश वाले एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन की लिस्ट

इससे रात के अंधेरे में सेल्‍फी लेते वक्‍त कोई परेशानी नहीं होती है। इस वजह से यदि आप एक परफेक्‍ट सेल्फी स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपको एक ऐसा फोन चुनना होगा जो न केवल बेहतर कैमरे के साथ आता है, बल्कि उसमें फ्रंट फ्लैश भी हो। फ्रंट एलईडी फ्लैश वाले मोबाइल फोन आपको कम रोशनी में भी अच्‍छी सेल्फी क्लिक करने में मदद करेगें। आइए जानते हैं कुछ बेस्‍ट फ्रंट फ्लैश एंड्रॉइड स्‍मार्टफोन्‍स के बारे में। हम आपको उन सर्वश्रेष्ठ ड्यूल कैमरे वाले स्मार्टफ़ोन्स के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें आप 20,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की सेल काफी जबरदस्‍त चली थी। लोगों में इस फोन को लेने का काफी क्रेज था। इसे ऑनलाइन लेने के लिए यूजर्स को खासी मशक्‍कत करनी पड़ी थी। यह फोन अपने कैमरा क्‍वालिटी के चलते काफी चर्चा में है। 15,000 रुपये के बजट में शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो फोटोग्राफी के लिए बेहतर ऑप्‍शन है। इसमें 12-मेगापिक्सल+ 5-मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा दिया गया है। साथ ही 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। साथ ही इसमें फ्रंट फ्लैश भी दिया गया है।

सोनी एक्सपीरिया एक्स ए1 अल्ट्रा

सोनी एक्सपीरिया एक्स ए1 अल्ट्रा

सोनी एक्सपीरिया एक्सए1 अल्ट्रा से शुरू करें तो इसमें 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है और इसमें 64-बिट मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम है। इसका कैमरा काफी खास है। इसमें हाइब्रिड ऑटोफोकस, 24एमएम वाइड-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, 5एक्स ज़ूम और एचडीआर मोड के साथ 23 मेगापिक्सल एक्समॉर आरएस इमेज सेंसर है। फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल एक्समॉर आरएस सेंसर है जो फ्रंट फ्लैश, 23 एमएम वाई-एंगल लेंस, अपर्चर एफ/2.0, ओआईएस और ऑटोफोकस के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी J8

सैमसंग गैलेक्सी J8

सैमसंग गैलेक्सी J8 स्मार्टफोन में 6 इंच का एचडी प्लस इनफिनिटी डिसप्ले दिया है, जो 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी J8 का कैमरा बैकग्राउंट रिशेप क्षमता के साथ है। ये ब्लर कैमरा बैकग्राउंट को दिल, तितली, सूरज, सितारे वगैरह के साथ रिशेप कर सकता है। ये फोन 16MP+5MP डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। लो लाइट फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

शाओमी Redmi Y2

शाओमी Redmi Y2

शाओमी Redmi Y2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी Y2 में डुअल रियर कैमरा दिया है। ये कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। ये रियर कैमरा ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसका रियर कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वीडियो शूट कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के अलावा पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है।

ऑनर 7

ऑनर 7

ऑनर 7 में 5.2 इंच का आईपीएस नीयो एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेसोल्यूशन 1920*1080 है। इसके डिस्प्ले पर सूरज की रोशनी में साफ़ दिखाई देगा। ऑनर 7 में 20 मेगापिक्सल रियर कैमरा है व साथ ही 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Lenovo K8 Note

Lenovo K8 Note

Lenovo K8 Note स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले पर काम करता है, इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इसकी कीमत 12,999 रुपए है। लेनोवो स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are keen to take selfies then you have to choose a phone that comes not only with a better camera, but also a front flash. Let's know about some of the best front-end Android smartphones. We will give you information about smartphones with the best dual camera, which cost less than Rs. 20,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X