10 हजार से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, शानदार फीचर्स, कम कीमत
List Of Best 5G Phones Under 10,000: अगर आपका बजट कम है और आप 5G स्मार्टफोन की तलाश में है, तो 10 हजार रुपये से कम कीमत में आपको कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे।
जिसमें Redmi 13C 5G से लेकर iTel color pro 5g जैसे बेहतरीन फोन्स शामिल हैं, जो दमदार स्पेसिफिकेशन्स और लेटेस्ट फीचर्स के साथ किफायती दाम में आते हैं। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर उपलब्धता तक की डिटेल्स बताते हैं।

itel Color Pro 5G
आईटेल कलर प्रो 5जी स्मार्टफोन को आप अमेजन से महज 9,490 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन जबरदस्त फीचर्स से लैस है। Color Pro 5G में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच HD+ वाटरड्रॉप डिस्प्ले मिलता है।
बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए Color Pro 5G को मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, इसे 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।

Redmi 13C 5G
रेडमी 13C 5जी को आप अमेजन से महज 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6100+ 5G चिपसेट दिया गया है।
स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का AI प्राइमरी कैमरा है। जबकि, इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
OPPO A3x -
ओप्पो के इस फोन को आप महज 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.67 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टा-कोर (तक 8 कोर) प्रोसेसर शामिल किया है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से जोड़ा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP प्राइमरी कैमरा, 5 MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
TECNO POP 9 5G
टेक्नो पॉप 9 5G स्मार्टफोन को आप 9,499 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का एलसीडी पैनल मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें D6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 48MP Sony AI कैमरा के साथ आता है। जिसमें 5000mAh तक की बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications







