Home
Mobile

20,000 रुपये से कम में बेस्ट रियलमी स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट, जानें कीमत व फीचर्स

अगर आप भी Realme लवर हैं और किफायती दाम में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। यहां हम आपको रियलमी के कुछ बेहतरीन फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं।

जो आपको 20 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएंगे। इन फोन्स में आपको बेहतरी कैमरा, दमदार बैटरी के साथ तगड़ा प्रोसेसर भी मिलेगा। तो आइए आगे विस्तार से इन फोन्स के बारे में जानते है।

20,000 रुपये से कम में बेस्ट रियलमी स्मार्टफोन्स की यहां देखें लिस्ट

realme Narzo 70 Turbo-

सबसे पहले बात करते हैं, रियलमी के नार्जो 70 टर्बो फोन की, इसे आप अमेजन से 16,998 रुपये कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का डिस्प्ले है, जो 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB/8GB/12GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP AI कैमरा के साथ 16MP का सेल्फी कैमरा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्ज सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

realme P1-

इसके बाद आप 20 हजार से कम दाम वाले बेहतरीन रियलमी फोन्स की लिस्ट में पी1 स्पीड 5जी को भी शामिल कर सकते हैं। इस फोन को आप मात्र 14,999 रुपये कीमत में खरीद सकेंगे। इस फोन में 6.67 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 Energy चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।

realme Narzo 70 Pro-

अब बात करते हैं, रियलमी नार्जो 70 प्रो की, जिसे 15,498 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर मिलता है। यह 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी मिलता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की गई है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

realme Narzo 70x 5G-

अपनी लिस्ट में आप नार्जो 70x 5जी को भी शामिल कर सकते हैं। इसकी कीमत महज 10,998 रुपये है। इस फोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.72-इंच की डिस्प्ले मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

realme P1 Pro 5G -

आखिर में बात करेंगे रियलमी पी1 प्रो स्मार्टफोन की, जिसे 19,888 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है।इस फोन में 6.7 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन है। जो120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 950निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। चिपसेट की बात करें तो इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
List Of Best Realme Phones under 20,000 in India realme P1, realme Narzo 70 Pro, realme Narzo 70x and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X