साल 2024 के खत्म होने से पहले भारत में कौन-कौन से फोन होंगे लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
साल 2024 अब समापन की ओर बड़ रहा है। देखा जाएं तो हम लगभग 2024 के अंत में हैं, लेकिन नए स्मार्टफोन लॉन्च होने का सिलसिला अभी भी जारी है। साल 2024 के खत्म होने में बस कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है, ऐसे में भारत में कई और बेहतरीन स्मार्टफोन दस्तक देने वाले हैं।

आइए जान लेते हैं कि भारत में 2024 के खत्म होने से पहले कौन-कौन से नए फोन लॉन्च होने वाले हैं।
भारत में 2024 के खत्म होने से पहले लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट
Oppo Find X8 Series
ओप्पो कंपनी ने हाल ही में भारत में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज Oppo Find X8 और Oppo Find X8 Pro के लॉन्च को कन्फर्म किया है। यह सीरीज 21 नवंबर 2024 को भारतीय मार्केट में दस्तक देने जा रही है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC मिलेगा और इसमें ट्रिपल/क्वाड हैसलब्लैड-ट्यून्ड कैमरा सेटअप भी शामिल है। इन डिवाइस में हाई डेंसिटी सिलिकॉन कार्बन बैटरी, IP69 रेटिंग वाला प्रमियम ग्लास सैंडविच डिजाइन शामिल है और ये एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 के साथ लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का पहला सेट भी होगा
Realme GT 7 Pro
यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जो कि हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ एंट्री लेगा। बता दें कि यह Realme GT 7 Pro फोन 26 नवंबर 2024 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। रियलमी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सबसे कैपेबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन में से एक माना जा रहा है।
iQOO 13
iQOO 13 फोन 3 दिसंबर 2024 को भारत में प्रवेश करेगा। यह फोन भी हाल ही में लॉन्च हुए Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा पावर्ड स्मार्टफोन होगा। इस बार का ये डिवाइस एक विशेष Nardo Grey फिनिश में भी आएगा। इस फोन के एंड्रॉयड 15 के साथ आने की उम्मीद की जा रही है।
Vivo X200 Series
वीवो के फ्लैगशिप X सीरीज फोन के दिसंबर के शुरुआत में आने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें Vivo X200 और Vivo X200 Pro के नाम शामिल हैं। इनमें भी Oppo Find X8 Series की तरह ही मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 SoC मिलेगा, जिसमें Zeiss- ट्यून्ड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इस बार कंपनी अपने इन लेटेस्ट फोन में 200MP टेलीफोटो लेंस का इस्तेमाल करके जूमिंग कैपिसिटी पर अधिक फोकस कर रही है।
Redmi A4 5G
इन सब अपकमिंग स्मार्टफोन के बीच शाओमी कंपनी एक बजट स्मार्टफोन लेकर आ रही है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम होगी। Redmi A4 5G फोन को स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 एसओसी द्वारा पावर्ड होगा और भारत में इस फोन को किफायती फोन के रूप में माना जा रहा है। यह बजट फ्रेंडली फोन 20 नवंबर को भारतीय मार्केट में कदम रखने जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








