Home
Mobile

फोटोग्राफी लवर्स के लिए 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट, जानें कीमत और अन्य खूबियां

अगर आप फोटोग्राफी लवर्स हैं और ऐसे स्मार्टफोन की खोज में हैं, जिसका कैमरा शानदार ही नहीं, बल्कि परफेक्ट भी हो। यदि आपका जबाव हां है, तो हम आपके लिए एक खास लिस्ट लेकर आए हैं। ये लिस्ट 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की है।

इस लिस्ट में आपको 20,000 रुपये से लेकर 1 लाख तक की कीमत वाले स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे। अगर आपका बजट लो है, तो आप 20 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन्स की तरफ रुख कर सकते हैं। वहीं, अगर आपका बजट हाई है, तो आप हाई रेंज वाले स्मार्टफोन्स भी खरीद सकते हैं।

फोटोग्राफी लवर्स के लिए 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

ये स्मार्टफोन्स 200MP कैमरा के साथ मिलेंगे और इनमें दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी भी मिलेगी। इस लिस्ट में Samsung, Xiaomi और vivo के स्मार्टफोन्स शामिल है। आइए 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की कीमत और बाकी डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं।

200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट

Redmi Note 13 Pro

इस फोन को इसी साल जनवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। ये फोन Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले के साथ 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। बात करें इसके कैमरा की तो ये 200MP+8MP+2MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है और इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Note 13 Pro फोन मात्र 18,349 रुपये की शुरुआती कीमत पर आपको मिल जाएगा।

Redmi Note 13 Pro+

Redmi Note 13 Pro+ फोन भी 200MP रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलेगा। इसमें MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत भी आपके बजट में हैं। आप इसे 23, 739 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra

ये फोन भी इसी साल जनवरी में लॉन्च हुआ था। ये डिवाइस 6.9 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें भी आपको 200MP+50MP+12MP+10MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। सेल्फी के लिए ये फोन 12MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। ये फोन भी 5,000mAh बड़ी बैटरी को सपोर्ट करता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 1,21,999 रुपये है।

Vivo X200 Pro

इस लिस्ट में चौथा नाम Vivo X200 Pro का है। ये फोन 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मौजूद है। फोन MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 90 वॉट और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में 50MP+50MP+200MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा 32MP का है। इसकी कीमत 94,999 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are a photography lover and are looking for a smartphone with a great camera, we have brought a special list for you. This list is of smartphones with 200MP camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X