Home
Mobile

साल 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में मचेगा तहलका, ये धमाकेदार फोन्स होंगे लॉन्च!

साल 2024 समापन की ओर बढ़ रहा है। इस साल कई कंपनियों ने मिड रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। ऐसे में लोगों को 2025 से भी काफी उम्मीदें हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि साल 2024 की तरह ही साल 2025 में भी कई शानदार स्मार्टफोन्स देखने को मिलेंगे।

ये बात कुछ-कुछ सही होती नजर आ रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि साल 2025 में फिर से नए धमाकेदार स्मार्टफोन्स एंट्री लेने जा रहे हैं। इनमें OnePlus से लेकर Samsung के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इतना ही नहीं Apple कंपनी भी अपना सस्ता iPhone नए साल में पेश कर सकती है। चलिए जान लेते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से स्मार्टफोन्स एंट्री लेने जा रहे हैं।

साल 2025 में लॉन्च होंगे ढेरों स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

साल 2025 में लॉन्च होने वाले Smartphones

OnePlus 13

OnePlus की तरफ से पुष्टि की गई है कि उसका लेटेस्ट फोन OnePlus 13 अगले साल यानी 7 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिप के साथ आएगा। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसमें IP69 रेटिंग होंगी। साथ ही यह फोन Android 15- बेस्ड OxygenOS 15 पर रन करेगा।

OnePlus 13R

इसके साथ ही OnePlus 13R भी OnePlus 13 के साथ 7 जनवरी 2025 को लॉन्च होगा। फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। ये फोन 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। ये फोन 12GB रैम के साथ भारतीय मार्केट में दस्तक देगा।

Samsung Galaxy S25 Series

इस सीरीज के जनवरी 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25+, Samsung Galaxy S25 Ultra शामिल होंगे। कंपनी की तरफ से कन्फर्म किया गया है कि यह सीरीज One UI 7 के साथ आएगी। ये सीरीज नए चिपसेट Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च होगी। इसका अल्ट्रा मॉडल 200MP कैमरा के साथ एंट्री ले सकता है। इस सीरीज में ढेरों Galaxy AI फीचर्स शामिल होंगे।

Asus ROG Phone 9

ये फोन ग्लोबली पेश हो चुका है। अब इसके 2025 के पहले कुछ महीनों में भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन को खासतौर पर गेमर्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा। ये फोन फस्ट 165Hz और 5800mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, जो कि गेमर्स के लिए बेहतरीन हो सकती है।

iPhone SE 4

Apple कंपनी अपने सबसे किफायती iPhone को भी साल 2025 में लॉन्च करने जा रही है। आइफोन Apple Intelligence के साथ आ सकता है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, SE 4 में iPhone 14 और iPhone 15 के समान कुछ फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

और भी कई स्मार्टफोन्स देंगे नए साल में दस्तक

Vivo V50 Series, Motorola Razr 60 Series, Samsung Galaxy Z Fold, Samsung Galaxy Z Flips 7, Nothing Phone 3, Motorola Edge 60 Series, Google Pixel 10 Series, iPhone 17 Series, Xiaomi Redmi Note 15 Series जैसे स्मार्टफोन्स के भी साल 2025 में लॉन्च होने की संभावना हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
New amazing smartphones are going to enter in the year 2025. These include smartphones from OnePlus to Samsung. Not only this, Apple company can also introduce its cheap iPhone in the new year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X