इस हफ्ते लांच हुए स्मार्टफोन और टैबलेट्स पर एक नजर
इस हफ्ते टेक वर्ल्ड में कई टैबलेट और स्मार्टफोन लांच हुए जिनमें से ब्लैकबेरी के क्यू 10 और जेड 10 स्मार्टफोन सबसे ज्यादा चर्चा में रहें, वहीं दूसरी ओंर लो कॉस्ट डिवाइसेस में एनएक्स एक्स टैब 9 लांच हुआ। इसके अलावा लावा, स्पाइस और आईबॉल ने भी अपनी अपनी डिवाइसेस लांच की, आईए नजर डालते हैं इस हफ्ते लांच हुए कुछ दूसरे गैजेटों पर,
ब्लैकबेरी जेड 10 और क्यू 10
ब्लैकबेरी जेड 10 में 4.2 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है 1280 x 768 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 1.5 गीगाहर्ट का टीआई ओएमएपी 4470 ड्युल कोर प्रोसेसर दिया गया है, दूसरे फीचरों में 8 मेगापिक्सल कैमरा, 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी मौजूद है।
ब्लैकबेरी के दूसरे फोन क्यू 10 में 3.1 इंच की स्क्रीन दी गई है जो 720 x 720 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है।
एचटीसी बटरफ्लाई
बटरफ्लाई में 5 इंच की एलसीडी 3 कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 1920 x 1080 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ में 1.5 गीगाहर्ट क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस 4 प्रो प्रोसेसर , एंड्रायड जैली बीन ओएस, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ 2,020 एमएएच बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में फोन की कीमत 45,999 रुपए है।
जोलो एक्स 500
जोलो एक्स 500 में 3.5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 480 x 320 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करता है, बेहतर परफार्मेंस के लिए फोन में 1.2 गीगाहर्ट का इंटल क्लोवर ट्रायल प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में लेटेस्ट एंड्रायड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस दिया गया है। 5मेगापिक्सल रियर कैमरा, वीजिए फ्रंट कैमरा, 4जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज, वाईफाई, ब्लूटूथ, 3जी और 1,500 एमएएच बैटरी दी गई है।
इंडियन मार्केट में जोलो एक्स 500 स्मार्टफोन 8,999 रुपए में उपलब्ध है।
स्पाइस एमआई 530
स्पाइस ने इस हफ्ते एमआई 530 स्मार्टफोन बाजार में उतारा जिसमें 5.3 इंच की क्यूएचडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है जो 800 x 480 रेज्यूलूशन को सपोर्ट करती है। साथ में 1.2 गीगाहर्ट ड्युल कोर प्रोसेसर, एंड्रायड 4.0 आईस्क्रीम सैंडविच ओएस, 8 मेगापिक्सल कैमरा, वाईफाई ब्लूटूथ के साथ 2,550 एमएएच बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में हैंडसेट की कीमत 13,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications