Home
Mobile

पिछले हफ्ते लॉन्च होने वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन की लिस्ट

By Nikita Rawat

बाजार में स्मार्टफोन की लड़ी लग गई है। शानदार फीचर्स और देखने लायक लुक्स से इन स्मार्टफोन ने सबका दिल जीत लिया है। बीते हफ्ते में भी कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने अपने शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अपने इस आर्टिक्ल में हम आपको बताएंगे कि बीते हुए आखिरी हफ्ते में किस-किस कंपनी ने कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

Nokia X5

Nokia X5

इस हफ्ते चीन में नोकिया एक्स 5 लॉन्च हुआ। जिसे एचएमडी ग्लोबल ने बनाया है। नोकिया एक्स 5 एक मीड रेंज का फोन है जिसमें 5.86 इंच की डिस्प्ले दी गई है साथ ही यह एंड्रायड 8.1 ओरियो पर चलता है। फोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और 4GB रैम और 64GB वाले 2 वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन के बैक साइड पर डुअल कैमरा दिया गया है जो 13 मेगापिक्सेल है।

Nokia X6

Nokia X6

बता दें, नोकिया एक्स 6 और नोकिया 6.1 प्लस को भी कुछ हफ्ते ही लॉन्च किया गया है। नया नोकिया 6.1 प्लस एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। फोन में 5.8-इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टो-कोर स्नैपड्रैगन 636 एसओसी दिया गया है। इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ और भी कई शानदार फीचर दिए गए हैं। HMD Global द्वारा भारतीय बाजार के लिए नोकिया 3.1 मॉडल लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 10,499 तय की गई है। फोन एचडी, रेज़ोल्यूशन के साथ 5.2 इंच के साथ मिलता है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरेओ पर चलता है।

Xiaomi Mi Max 3

Xiaomi Mi Max 3

Xiaomi कंपनी ने भी अपना Mi Max 3 स्मार्टफोन पिछले हफ्ते लॉन्च किया। फोन में आपको 6.9-इंच का एचडी डिस्प्ले और 5500 एमएएच की बैटरी के साथ दोहरी 4 जी वोल्ट मिलता है। Mi Max 3 phablet में 1.8 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और एमआईयूआई कस्टम सॉफ्टवेयर है। फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रेम, 128 जीबी स्टोरेज वाले 2 वेरिएंट में मिलता है। दोनो ही वेरियंट में 256 जीबी वाले microSD कार्ड को डालकर स्टोरेज को बढाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन में 12-मेगापिक्सेल और 5 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ दोनों में एफ / 1.9 एपर्चर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में आपको फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite

Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite

इसी हफ्ते ही Xiaomi ने Mi A2 और Mi A2 Lite लॉन्च करने की बात कही है। कई टीज़र पोस्ट करने के बाद,Xiaomi ने साफ किया कि स्पेन में इन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि एमआई ए 2 लाइट मॉडल में 5.84-इंच एचडी स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 625 एसओसी और एंड्रॉइड 8.1 ओरेओ होगा। फोन दो वेरियंट में मिलेगा जिसमें 3GB रैम,32GB स्टोरेज और 4GB रैम और and 64GB स्टोरेज शामिल है। फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि 5 मेगापिक्सल का कैमरा सामने मिलता है। एमआई ए 2 लाइट 4000 एमएएच बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर के साथ मिलेगा।

Huawei Nova 3i

Huawei Nova 3i

चीन में Huawei Nova 3i स्मार्टफोन लॉन्च किया गया। फोन में किरिन 710 एसओसी, 3340 एमएएच बैटरी, और 6.3-इंच पूर्ण-एचडी डिस्प्ले मिलता है। फोन डुअल सिम के साथ आता है। Huawei Nova 3i आपको 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ मिलता है। कस्टमर हैंडसेट के साथ 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivo NEX

Vivo NEX

Vivo कंपनी ने भी अपना Vivo Nex स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसमें आपको पॉप अप कैमरा सैल्फी लेने का फीचर मिलता है। Vivo Nex में 6.5 9-इंच का एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ 2.8GHz स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम मिलता है। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन में से सबसे ज्यादा डेवलेप फीचर्स से लैस स्मार्टफोन Vivo NEX ही है। यह सभी स्मार्टफोन एक दूसरे को टक्कर देने वाले फोन हैं। इनके फीचर और किफायती दाम लोगों का ध्यान अपनी और खिंचते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the last week too, many smartphone makers have launched their smartphones. In this article, we will tell you which companies have launched which smartphones in the last week. This list includes smartphones such as Nokia, Shawomi, Huiwi and Viva Nex.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X