Home
Mobile

OnePlus 11 5G फोन में लॉन्ग टर्म एंड्रॉइड अपडेट सपोर्ट, जाने फीचर

OnePlus 11 5G फोन में लॉन्ग टर्म एंड्रॉइड अपडेट सपोर्ट, जाने फीचर

OnePlus ने खुलासा करते हुए बताया कि वह उस दिन कई प्रोडक्टो को लॉन्च कर रहा है, जिसमें वनप्लस 11, वनप्लस 11आर, वनप्लस बड्स प्रो 2, वनप्लस पैड और वनप्लस क्यू2 प्रो क्यूएलईडी टीवी शामिल हैं। वहीं OnePlus 11 5G वनप्लस का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे लंबे समय तक एंड्रॉइड अपडेट सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात का खुलासा किया है। 5G फोन कंपनी से चार साल के Android OS अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आएगा।

यह नई सॉफ्टवेयर पॉलिसी है जिसकी घोषणा कंपनी ने हाल ही में अपने नए फोन के लिए की है। वनप्लस ने पहले बताया था कि यह अपडेट केवल उन चुनिंदा स्मार्टफोन के लिए मौजूद होगा जो 2023 में लॉन्च होंगे। ब्रांड ने उन फोनों के नाम को नहीं बताया है।

OnePlus स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का यूज

OnePlus वनप्लस 11 यूजर्स को ऑक्सीजनओएस अपडेट की चार जनरेशन को देने का भी वादा कर रहा है। अब तक कंपनी द्वारा पोस्ट किए गए टीजर से खुलासा हुआ है कि नए 5जी फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट का यूज होगा। वहीं इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि क्या यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा, जिसे क्वालकॉम की नई चिप सपोर्ट करती है।

OnePlus 11 5G फोन में लॉन्ग टर्म एंड्रॉइड अपडेट सपोर्ट, जाने फीचर

Samsung गैलेक्सी S23 कई फीचर नहीं

Samsung गैलेक्सी S23 सीरीज इस फीचर से रह गई है। एक इंटरव्यू में, सैमसंग ने बताया कि नए फ्लैगशिप फोन बेहतर सुरक्षा, बेहतर सेंसर और 5G कवरेज के साथ पहलुओं पर काम करते हैं। लेकिन, नई सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज भारत में काफी महंगी है और इसकी कीमत 74,999 रुपये से शुरू होती है।

OnePlus 11 5G की कीमत

OnePlus 11 के 16GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 61,999 रुपये बताई गई है। 8GB रैम मॉडल भी है, लेकिन कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वनप्लस 11 पहले से ही चीन में मौजूद है। हैंडसेट को चीन में युआन 3,999 की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया था, जो भारत में लगभग 48,900 रुपये की कीमत है। भारत में वनप्लस 11 की शुरुआती कीमत नहीं होगी और डिवाइस के बेस मॉडल की कीमत 60,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
At the same time, OnePlus 11 5G will be the first smartphone of OnePlus to get Android update support for a long time. The company has disclosed this through its official Twitter handle.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X