सस्ते में चाहिए लेटेस्ट फोन? इस हफ्ते से शुरू होगी इन धमाकेदार Smartphones की सेल
यदि आपका पुराना फोन ठीक से काम नहीं कर रहा है या फिर आप नए फोन को अपने घर लाना चाहते हैं। लेकिन आपका फाइनेंशियल स्टेटस फिलहाल थोड़ा सा टाइट हैं, तो हम आपको बता दें कि इस हफ्ते ऐसे फोन की सेल शुरू होने जा रही है, जिसके लिए आपको बजट की टेंशन लेने की जरूरत ही नहीं होगी।
भारतीय मार्केट में ऐसे दो नए स्मार्टफोन्स ने एंट्री ली हैं, जो कि आपको 10,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएंगे। अगर आप इसी रेंज में या इससे कम कीमत में फोन लेना चाहते हैं, तो Tecno POP 9 4G और Redmi A4 5G की पहली सेल इसी हफ्ते से शुरू हो रही है, जिन्हें आप कम कीमत में खरीद कर अपने घर ला सकते हैं। आइए फिर जान लेते हैं कि कब ये दोनों फोन खरीद के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

Tecno POP 9 4G और Redmi A4 5G कब होंगे खरीद के लिए उपलब्ध
Redmi A4 5G
इस फोन में 6.68 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में Eye प्रोटेक्शन का पूरा ख्याल रखा गया है। ये फोन Snapdragon 4s Gen 2 5G प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 8GB रैम दी गई, जो कि 4G वर्चुअल रैम को सपोर्ट करती है। Redmi A4 5G फोन में 128GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
इसमें 50MP का रियर प्रायमरी कैमरा और सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें आपको 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5160mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 18 वॉट यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ कंपनी 33 वॉट का चार्जर भी ऑफर कर रही है। फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर रन करता है। फोन IP52 रेटेड है।
इस फोन की पहली सेल 27 नवंबर से शुरू हो रही है और आप इसे अमेजन से खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,499 रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 9,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Tecno POP 9 4G
इस 4जी फोन में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 480 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन MediaTek Helio G50 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह प्रोसेसर 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है।
इस 4जी फोन में 6GB रैम दी गई है। इसमें 3GB वर्चुअल रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज शामिल है, जिसे आप 1टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर ये फोन 100 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है।
इसमें 13MP का बैक कैमरा दिया गया है, जो कि f/1.8 अपर्चर पर काम करेगा। यह फोन PDAF तकनीक से लैस है। इसमें आपको LED फ्लैश भी मिलेगा। सेल्फी के लिए यह फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा।
टेक्नो का ये नया फोन 26 नवंबर से अमेजन पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन को Glittery White, Lime Green और Startrail Black कलर में खरीद सकेंगे। बात करें इस फोन की कीमत की तो इसे भारत में 6,699 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 200 रुपये की छूट ऑफर कर रही है, जिसके बाद आप इस फोन को मात्र 6,499 रुपये में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








