Home
Mobile

iPhone खो जाए तो टेंशन नहीं! इस आसान शॉर्टकट से कुछ ही मिनटों में पाएं अपना फोन

How to Get Your Lost iPhone: जब आपने अपने iPhone को हजारों रुपये देकर खरीदा होता है, तो इसका खो जाना मिनी हार्ट अटैक से कम नहीं होता। खासकर तब अगर आप किसी भीड़-भाड़ वाले इलाके में हों या जल्दी में हों, तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है।
ऐसे में आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है! आपके iPhone में एक ऐसा शानदार फीचर है जिसे शॉर्टकट्स और ऑटोमेशन के जरिए सेट किया जा सकता है। इससे सिर्फ एक मैसेज भेजते ही आपका फोन खुद-ब-खुद लोकेशन भेजेगा, वॉल्यूम बढ़ाएगा और बजना शुरू कर देगा। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ ही मिनटों में एक इमरजेंसी शॉर्टकट सेट कर सकते हैं, जो खोए हुए फोन को ढूंढ़ निकालने में आपकी मदद करेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

खो गया iPhone तो ये शॉर्टकट आएगा काम

कैसे सेट करें शॉर्टकट?

  • सबसे पहले अपने iPhone में Shortcuts ऐप खोलें।
  • अब 'Create Shortcut' पर टैप करें।
  • शॉर्टकट का कोई नाम रखें जैसे 'Find My Phone' या 'Emergency Locator'।
  • इसके बाद इसमें Actions एक-एक कर जोड़ें, जिसमें Turn On Bluetooth, Turn On Wi-Fi को ऑन करने का आदेश हो।
  • फिर Set Volume में जाकर 'Ringtone' सेट करें ताकि आपका फोन तेज आवाज में बजे।
  • अब Get Current Location को सेट करें।
  • इसके बाद Send Message पर एक भरोसेमंद व्यक्ति का नंबर डालें और मैसेज सेट करें।
  • इसके बाद 'Show When Run' को बंद कर दें।
  • इससे यह शॉर्टकट बैकग्राउंड में चुपचाप चलेगा और यूजर को किसी तरह की सूचना नहीं देगा।

ऑटोमेशन कैसे सेट करें?

  • Shortcuts ऐप में जाएं और 'Automation' टैब पर टैप करें।
  • यहां 'Create Personal Automation' चुनें।
  • अब Message received का ट्रिगर सेट करें।
  • वह कॉन्टैक्ट चुनें जो आपको मैसेज भेजेगा।
  • अब 'Where are you?' या कोई भी सरल कमांड डालें।
  • इसके बाद Next पर टैप करें, फिर Run Immediately ऑन करें और Done पर क्लिक करें।

कैसे काम करेगा यह शॉर्टकट?

  • जब आप ये सेटिंग ऑप्शन ऑन कर देते हैं, तो आपने जिस व्यक्ति का नंबर सेटिंग में डाला है, जैसे ही वह आपको 'Where are you?' मैसेज भेजेगा।
  • ऐसे में iPhone तुरंत Wi-Fi और Bluetooth चालू करेगा।
  • फिर वॉल्यूम बढ़ाकर रिंगटोन बजाएगा।
  • अब ये लाइव लोकेशन उसी व्यक्ति को भेज देगा।

चाहे आपका फोन कहीं गिर गया हो, या घर में ही कहीं दब गया हो। यह छोटा सा शॉर्टकट आपकी बड़ी परेशानी हल कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X