Home
Mobile

अब टैग ह्युअर का मोबाइल बाजार में

By Super
अब टैग ह्युअर का मोबाइल बाजार में
भारत में तेजी मोबाइल शौखिनों की संख्‍या बढ रही है और इसी के साथ बढ रहा है मोबाइल बाजार। मोबाइल बाजार में लगातार आ रही तेजी के चलते कई ऐसी कंपनिया जो कि किसी भी तरह इलेक्‍ट्रानिक या फिर कोई एसेसरीज बना रही हो वो भी तेजी से मोबाइल बाजार की तरफ रूख कर रही है। इसी क्रम में दुनिया भर में शानदार और महंगी घडि़यों के निर्माता टैग ह्यूअर भी एक शानदार और महंगे मोबाइल के साथ मोबाइल बाजार मे कदम रख रही है।

दुनिया भर में कई तरह के मोबाइल पेश हुए है जैसे की हिरे, मोती, रत्‍नो आदी से जड़ीत मोबाइल आदी और हर तरह के मोबाइलों को भारतीय मोबाइल बाजारों में जगह मिली है। इसी कारण बड़ी से बड़ी मोबाइन निर्माता कंपनिया भारत में अपने उत्‍पादों को पेश करने के लिए लालायीत रहती है। टैग ह्युअर का यह एड्राएड आधारीत स्‍मार्ट फोन भी अपने उंचे कीमत के कारण भारतीय बाजार में तेजी से मशहूर होगा।

इस मोबाइल को विशेष कर उन लोगों को ध्‍यान में रखकर बनाया गया है जो कि अरमानी के सूट पहने राल्‍स रायस से उतरे और अपने जेब से टैग ह्युअर के इस मोबाइल को दिखाते हुए निकाले। यह मोबाइल बाजारों में कई मॉडलों में उपलब्‍ध होगा और उसी के अनुसार इसकी कीमत भी होगी। यह मोबाइल स्‍टील, टाइटेनियम, 18 कैरेट के स्‍वर्ण के धातुओ से बने हुऐ कवर में उपलब्‍ध होगा। इस मोबाइल की कीमत 6800 डालर और 3,12,500 रूपये तय की गयी है।

क्‍या होगा खास इस मोबाइल में

- स्‍टील, टाईटेनियम, और सोने से बना होगा कवर
- 5 मेगा पिक्‍सल कैमरा
- थ्री जी कनेक्टिवीटी
- वाई-फाई ब्‍लूटूथ
- 8 जीबी एक्‍सपेंडेबल मेमोरी
- 6 घंटे की बैट्री क्षमता

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X