एस्टन मार्टिन का नया धमाका, बाजार में पेश करेगी लक्जरी मोबाइल

मगर अब कंपनी लक्जरी मोबाइल फोन के निमार्ण की योजना बना रही है। मार्टिन ने इंग्लैंड की जानी मानी कंपनी गेडॉन के साथ मिलकर ऐसा मोबाइल फोन तैयार किया है जिसको बनाने में उच्च श्रेणी का मैटेरियल प्रयोग किया गया है। ग्राड 350 के नाम के इस अनोखे फोन में कई हाई क्वालिटी फीचर दिए गए हैं। इस लक्जरी फोन को बनाने में एनोडाइज्ड एयरक्राफ्ट मैटीरियल का प्रयोग किया गया है जिससे इसे ज्यादा मजबूती के साथ लम्बी लाइफ भी मिलती है। फोन के फ्रेम सफायर क्रिसटल और स्टैनलेस स्टील के बने हुए है। बाजार में यह तीन प्योर ब्लैक, सैटिन ब्लैक, सिल्वर रंगों में उपलब्ध होगा।
ग्रांड 350 में हार्डवेयर स्पोर्ट पूरी गांरटी के साथ दिया गया है। 3.5 जी क्वाड बैंड के साथ ग्रांड पूरी दुनियां के सभी नेटर्वकों को सपोर्ट करता है जिसेसे किसी दूसरे देश में नेटर्वक स्पोर्ट की दिक्कत नहीं होगी। वाईफाई की उन्नत टेक्नालॉजी से डेटा ट्रांसफर स्पीड काफी तेज मिलती है यूजर चाहे तो ब्लूटूथ से भी डेटा ट्रांसफर कर सकता है। एक्सटर्नल माइक्रोएसडी सपोर्ट से यूजर एक्टर्नल हाडवेयर भी ग्रांड 350 में कनेक्ट कर सकता है। फोन की कैमरा क्वालिटी काफी फाइन है 3.2 मेगापिक्सल कैमरे से वीडियो रिकार्डिंग की भी अच्छी क्वालिटी मिलती है।
ग्रांड की स्क्रीन लक्जरी फोनों की रेंज में काफी उन्नत है जो 27 कैरेट सफायर क्रिस्टल के साथ 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। मगर जल्द ही भारत सहित अन्य देशों में यह एस्टन मार्टिन का लक्जरी फोन ग्रांड 350 लांच कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications