दो साल के वेल्कम ऑफर के साथ लॉन्च हुआ 3500 रु का 4जी स्मार्टफोन
रिलायंस लाइफ ब्रांड ने अपना नया स्मार्टफोन लाइफ फ्लेम 7एस लॉन्च कर दिया है। यह बजट स्मार्टफोन 4जी VoLTE सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 3,499 रुपए है। स्मार्टफोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकता है। साथ ही इसमें 10 रीजनल भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में आई खबर के अनुसार लाइफ ब्रांड के सभी स्मार्टफोन 1 साल के अतिरिक्त वेलकम ऑफर के साथ आते हैं। यदि ऐसा हुआ तो इस 3500 रुपए से भी कम कीमत के स्मार्टफोन के साथ यूज़र दो साल तक फ्री इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, अनलिमिटेड एसएमएस जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
रिलायंस ने हाल ही में अपना लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन लाइफ वाटर 11 लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अमेज़न पर 7,655 रुपए में उपलब्ध है।
चलिए जानते हैं रिलायंस लाइफ फ्लेम 7एस के फीचर्स-
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
4 इंच की डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले
लाइफ फ्लेम 7एस स्मार्टफोन में 4 इंच की डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दिया है, यह डिस्प्ले असाही ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज
इस हैंडसेट में 1.5GHz क्वाड कोर स्प्रेडट्रूम प्रोसेसर दिया है, जो कि 1जीबी रैम के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 8जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और यह इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
रियर कैमरा
लाइफ फ्लेम 7एस में 5 मेगापिक्सल रियर सेंसर और एलईडी फ़्लैश है। यह एचडी वीडियो रेकॉर्डिंग कर सकता है और फिक्स्ड फोकस फंक्शन के साथ आता है।
फ्रंट कैमरा
इसका फ्रंट कैमरा वीजीए 0.3 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और इसके साथ इसमें 4x डिजिटल ज़ूम है। इस फोन के अन्य कैमरा फीचर में स्लो मोशन, स्माइल शटर, बर्स्ट मोड, एचडीआर, पैनोरमा, फेस डिटेक्शन आदि हैं।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
ऑपरेटिंग सिस्टम
फ्लेम 7एस एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह ड्यूल सिम स्लॉट वाला फोन है। इसमें एक नॉर्मल और एक माइक्रो स्लॉट है।
400 घंटे का स्टैंडबाय टाइम
इस फोन की बैटरी 1800mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह 6 घंटों का टॉकटाइम और 400 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।
नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी 2.0 और जीपीएस जैसे विकल्प हैं। लाइफ ब्रांड का यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, रेड दो रंगों में मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications