रिलायंस की रिटेल लाइफ ब्रांड ने हाल ही में लाइफ फ्लेम 7 और विंड 7 स्मार्टफोन भारत में पेश किए हैं। कंपनी ने अब वॉटर सीरीज़ में नया स्मार्टफोन वॉटर 10 पेश किया है। यह नया स्मार्टफोन कंपनी की साईट पर लिस्ट किया गया है, जहां इसकी कीमत 8,699 रुपए बताई गई है। उम्मीद है कि यह नया स्मार्टफोन जल्द ही कंपनी ऑफलाइन स्टोर्स रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस में उपलब्ध होगा। सैमसंग 4जी स्मार्टफोन के साथ रिलायंस जियो की सेवा मुफ्त लाइफ ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की ही तरह वॉटर 10 भी रिलायंस जियो सिम के साथ आता है। साथ ही यूज़र्स इसमें प्रीव्यू ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। लाइफ वॉटर 10 स्मार्टफोन 4जी LTE बैंड सपोर्ट करता है। यह हैंडसेट VoLTE भी सपोर्ट करता है। अपने एरिया में कैसे पाएं रिलायंस जियो 4जी सिम! लाइफ वॉटर 10 में 1.3GHz ऑक्टा कोर मीडिया टेक एमटी6753 SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ इस स्मार्टफोन में 3जीबी की दमदार रैम भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। जिसकी मदद से इसकी मैमोरी 64 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोन का डिज़ाइन कमाल है। इसमें लैदर फिनिश का बैक दिया गया है। जो फोन की ग्रिप शानदार बनाता है। स्मार्टफोन में वाइब्रेंट 12.7 सेमी (5इंच) एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल दिया गया फोन का टू टोन फ़्लैश 13 मेगापिक्सल कैमरा आपको शानदार फ़ोटोज़ देता है। इससे आप कमाल की सेल्फी भी कैप्चर कर सकते हैं, जिसके लिए इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।